लाइव न्यूज़ :

इशरत जहां मामला: दो आईबी अधिकारियों को भेजा गया सम्मन निरस्त

By भाषा | Updated: March 31, 2018 20:30 IST

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने इशरत जहां के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा खुफिया ब्यूरो (आईबी) के दो अधिकारियों के लिए जारी किए गए सम्मन रद्द कर दिए।

Open in App

अहमदाबाद, 31 मार्च: इशरत जहां मामले में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जे बी पांड्या ने राजीव वानखेड़े और टी एस मित्तल को सम्मन जारी करने के निचली अदालत के फैसले को रद्द कर दिया। दोनों जून, 2004 में हुए कथित फर्जी मुठभेड़ के समय सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी थे। दोनों अधिकरियों ने उन्हें जारी किए सम्मन को चुनौती दी थी।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने आईबी के दो और अधिकारियों - विशेष निदेशक राजेंद्र कुमार और अधिकारी एम एस सिन्हा - को भी सम्मन जारी किया था लेकिन उन्होंने सीबीआई की विशेष अदालत में उन्हें चुनौती नहीं दी। 

सीबीआई के वकील अर सी कोडेकर ने कहा कि आज का आदेश आईबी के चारों अधिकारियों पर लागू होता है अथवा नहीं, यह आदेश की प्रति मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सीबीआई ने चारों अधिकारियों पर हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध रूप से हिरासत में रखने और अपहरण के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया है।

वानखेडे और मित्तल ने सीबीआई की अदालत में कहा कि सम्मन बरकरार रखे जाने योग्य नहीं हैं क्योंकि अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र का संज्ञान नहीं किया था।

बहरहाल, मामले में आरोपी गुजरात पुलिस के पूर्व अधिकारी एन के अमीन ने सीबीआई अदालत का दरवाजा खटखटाकर बरी किए जाने की मांग की है।

अमीन का नाम सीबीआई के पहले आरोपपत्र में शामिल सात पुलिस अधिकारियों में था। उनमें से हाल में विशेष अदालत ने गुजरात के पूर्व प्रभारी डीजीपी पी पी पांडेय को बरी कर दिया था।

टॅग्स :सीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत