लाइव न्यूज़ :

बारात लेकर आनंद पीरामल पहुंचे ईशा अंबानी के घर, दुल्हन के भाईयों ने ऐसे किया स्वागत

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 12, 2018 17:49 IST

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज( 12 दिसबंर) को आनंद पीरामल से शादी हो रही है। आनंद महाराष्ट्र की टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे हैं।

Open in App

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज( 12 दिसबंर) को आनंद पीरामल से शादी हो रही है। कुछ ही घंटों में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक ईशा अंबानी के घर आनंद  पीरामल बराता लेकर पहुंच गए हैं। ईशा अंबानी के भाई आकाश और अनंत अंबानी ने दूल्हे का जबरदस्त तरीके से शादी की है। 

शादी की पहली रस्म शाम सात बजे से शुरू हो जाएगी। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया फूलों से सजाया हुआ है। लोगों में दुल्‍हा-दुल्‍हन की पहली तस्‍वीर के लिए काफी इंतजार है। लेकिन उसे पहले शादी की वेन्यू की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। 

तस्वीरों में आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं। इससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की उदयपुर में प्री वेडिंग पार्टी भी हुई थी। जिसमें देश-विदेश के कई सारे लोग शामिल हुए थे। ईशा का विवाह उद्यमी पीरामल (स्वाती-अजय) परिवार के आनंद पीरामल से तय है। 

आनंद महाराष्ट्र की टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे हैं। आनंद की उम्र 33 वर्ष और ईशा अंबानी 27 वर्ष की हैं। दोनों की उम्र में 6 साल का अंतर है। 

बिजनेस वर्ल्ड और राजनीतिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी इस समारोह में पहुंचने वाले है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए दुनिया की सबसे अव्वल मानी जाने वाली इजराइल की सेक्युरिटी एजेंसी हायर की गई थी। 

ईशा की प्री वेडिंग समारोह में दुनिया की सबसे फेमस पॉप स्टार बियॉन्से को उनकी टीम के 60 सदस्यों के साथ परफार्मेंस के लिए बुलाया गया था। प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान अंबानी परिवार ने 5,100 से अधिक लोगों को चार दिन लगातार दिन में तीन बार खाना भी खिलाया था।

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीनीता अंबानीईशा अंबानीआनंद पीरामलमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?