लाइव न्यूज़ :

पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारत में हमले की साजिश रचने वाला आईएस आतंकी रूस में गिरफ्तार, निशाने पर थे सत्ताधारी दल के नेता

By अनिल शर्मा | Updated: August 23, 2022 08:38 IST

रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB ने आतंकी का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें वह भारत से बदला लेने की बात कह रहा है। उसने ये कहते सुना जा सकता है कि 'मैं वहां हमला करने वाला था। वहां पैगंबर मौहम्मद का अपमान किया गया।'

Open in App
ठळक मुद्देरूस की सुरक्षा एजेंसी ने इस्लामिक स्टेट के फिदायीन को गिरफ्तार किया हैआईएस आतंकवादी भारत में हमला करने की साजिश रच रहा था।

नई दिल्लीः रूस की सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने सोमवार इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। रूसी जासूसी एजेंसी ने दावा किया कि IS का यह फिदायीन भारत में विस्फोट की साजिश रच रहा था। इसके निशाने पर सत्ताधारी दल के नेता थे। वहीं भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां हिरासत में लिए गए फिदायीन द्वारा प्रदान की गई लीड को फॉलो कर रही हैं।

पूछताछ में उसने बताया कि भारत के सत्तारूढ़ हलकों के प्रतिनिधियों में से एक" को लक्षित करने की योजना बनाई थी। रूसी एजेंसी द्वारा जारी वीडियो के अनुसार, कट्टरपंथी आतंकवादी हमले के जरिए भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए भारत से बदला लेना चाहता था। 

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, निकोलाई पेत्रुशेव ने अपने समकक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को आईएस आतंकवादी को हिरासत में लेने के बारे में जानकारी दी।  भारतीय एजेंसियों के पास उस आतंकवादी की पूरी जानकारी है। इसे एक आईएस नेता ने तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था। एजेंसी उन लोगों का पता लगाने के लिए सुरागों का भी अनुसरण कर रही है, जो उसकी मदद कर रहे थे। 

रूसी सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में फिदायीन को यह कहते सुना जा सकता है कि 'आईएस के इशारे पर पैगम्बर मोहम्मद का अपमान करने के लिए आतंकवादी हमला करने के लिए मुझे वहां (भारत) मुझे चीजें दी जानी थीं।' गौरतलब है कि 27 मई को नूपुर शर्मा ने टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। मामले के तूल पकड़ते ही उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया।

टॅग्स :आईएसआईएसनूपुर शर्मारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप