लाइव न्यूज़ :

रेलवे के सेना स्पेशल टिकट बुकिंग में बड़ा घोटाला, आर्मी के स्टाफ पर आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 22, 2018 11:44 IST

रेल मंत्रालय में 2 करोड़ रुपये का बुकिंग घोटाला सामने आया है। इस घोटाले के सामने आने के बाद हड़कंप सा मच गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जून: रेल मंत्रालय में 2 करोड़ रुपये का बुकिंग घोटाला सामने आया है। इस घोटाले के सामने आने के बाद हड़कंप सा मच गया है। ऐसे में रेलवे के द्वारा की गई जांच में ये सामने आया है कि लखनऊ कैंटोनमेंट में आर्मी के लिए बने विशेष बुकिंग सुविधा का दुरुपयोग कर 2 करोड़ रुपये घोटाला किया गया है। अब इसके सामने आने के बाद रेलवे की तरफ से इस केस की जांच सीबीआई के द्वारा करे जाने को कहा गया है।

 रेलवे में लागू हुआ ये नया नियम, अब जल्द इन्हें मिलेगी नई नौकरी

वहीं आर्मी भी इस मामले की आंतरिक रूप से जांच करवा रही है। कहा जा रहा है कि रेलवे एक विशेष समझौते के तहत आर्मी को टिकटें मुहैया करवाती है। ऐसे में लखनऊ कैंटोनमेंट में बैठे आर्मी अधिकारियों ने टिकट बुकिंग सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी कर घोटाला किया। सीबीआई को किये गये शिकायत में लखनऊ में रिजर्वेशन काउंटर पर बैठे रक्षा विभाग के स्टाफ को इस घोटाले में कथित रूप से शामिल बताया गया है। 

जांच में सामने आया है कि  टिकट काउंटर पर बैठे लोगों ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में एक पीएनआर नंबर बनाया और उसे जीरो वैल्यू टिकट बताया। इतना ही नहीं नंबर दर्ज करवाने के लिए फर्जी नंबर टिकट दर्ज करवाया गया है। आर्मी और रेलवे की मिली भगत के कारण पहले से खरीदे गये टिकटों पर पीएनआर नंबर और यात्रा का विवरण दिया रहता है। 

गूगल मैप के नए अपडेट में अब नहीं मिलेगी यह सुविधा, यूजर्स को हो सकती है परेशानी

जिस कारण से काउंटर पर लोगों को टिकट उपलब्ध नहीं मिलती है।यात्री रिजर्वेशन सिस्टम ऑपरेटर द्वारा ऊपर लिखी गई फर्जी काम करने के बाद टिकट का प्रिंट दिया जाता था। लेकिन प्रिंटर को स्विच ऑफ कर प्रिंट नहीं निकलने दिया जाता था। इस तरह से टिकट आधा या पूरा खाली रह जाता था।कहा जा रहा है कि इस पर लखनऊ आर्मी कैंटोनमेंट रिजर्वेशन काउंटर की आधिकारिक अपनी मुहर लगाते थे और टिकट को मनचाहे लोगों को बेचा जाता था। इस घोटाले के सामने आने के बाद रेल मंत्रायल पर सवाल उठने लगे हैं। 

टॅग्स :इंडियन रेलवेपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?