गूगल मैप के नए अपडेट में अब नहीं मिलेगी यह सुविधा, यूजर्स को हो सकती है परेशानी

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: June 19, 2018 07:07 PM2018-06-19T19:07:12+5:302018-06-19T19:07:12+5:30

गूगल मैप के लेटेस्ट वर्जन से 'रिक्वेस्ट ए राइड' फीचर को हटा दिया गया है। इसलिए अब कैब बुकिंग के लिए अलग से उबर के ऐप पर जाना होगा।

Google Maps Uber Booking Integration Removed From Android, iOS Apps | गूगल मैप के नए अपडेट में अब नहीं मिलेगी यह सुविधा, यूजर्स को हो सकती है परेशानी

गूगल मैप के नए अपडेट में अब नहीं मिलेगी यह सुविधा, यूजर्स को हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली, 19 जून: Google मैप के जरिए उबर यूजर अब सीधे टैक्सी राइड बुक नहीं कर सकेंगे। गूगल ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। कंपनी ने ब्लॉग में बताया है कि गूगल मैप के अपडेटेड वर्जन में  'रिक्वेस्ट ए राइड' फीचर को रिमूव कर दिया गया है। इसके तहत उबर यूजर को अब कैब बुकिंग के लिए अलग से उबर ऐप में जाना होगा।

ये भी पढ़ें- अब Whatsapp पर भेजे जाएंगे बैंकिंग सर्विस के मेसेज!

हालांकि, Google Map में यूजर को टैक्सी राइड बुक करने पर डेस्टिनेशन और उसका अनुमानित किराया दिखाई देगा। लेकिन इसके लिए यूजर को सबसे पहले उबर ऐप में जाकर रजिस्टर करना होगा। यह गूगल मैप के लेटेस्ट अपडेट में आया है। हालांकि, अभी तक गूगल और उबर की ओर से मैप से 'रिक्वेस्ट उबर राइड' फीचर हटाने की वजह नहीं बताई गई है।

ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों को टिकट के लिए नहीं करना होगा भाग-दौड़, रेलवे ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप, मिलेंगी ये सुविधाएं

बता दें कि गूगल ने अपने मैप में साल 2016 में 'रिक्वेस्ट अ राइड' फीचर को शामिल किया था। इससे यूजर्स गूगल मैप से डायरेक्ट टैक्सी राइड बुक सकते थे। इसमें गूगल ने न सिर्फ उबर बल्कि ओला और दूसरे कंपनी से भी पार्टनरशिप की थी। इस फीचर की मदद से यूसर्ज को कैब बुक करने और अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में आसानी होती थी। साथ ही उनका कीमती समय भी बचता था।

Web Title: Google Maps Uber Booking Integration Removed From Android, iOS Apps

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे