लाइव न्यूज़ :

बदले की आग में जल रहा ईरान, नए जनरल ने लिया अमेरिका से सुलेमानी की हत्या का बदला लेने का संकल्प

By भाषा | Updated: January 6, 2020 12:55 IST

ईरान ने शुक्रवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में बगदाद में मेजर जनरल सुलेमानी (62) के मारे जाने के बाद बदला लेने का संकल्प लिया है। इस हमले में इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख भी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनरल इस्माइल घानी ने अमेरिका से बदला लेने का संकल्प लिया है।ईरान ने सुलेमान की हत्या के जवाब में 2015 के परमाणु समझौते के बाकि हिस्से को रद्द करने का फैसला किया है।

बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की जगह लेने वाले नए जनरल इस्माइल घानी ने रविवार को अमेरिका से बदला लेने का संकल्प लिया है। ईरान ने सुलेमान की हत्या के जवाब में 2015 के परमाणु समझौते के बाकि हिस्से को रद्द करने का फैसला किया है।

उधर इराक की संसद ने रविवार को देश से अमेरिकी सेना को बाहर करने के पक्ष में मतदान किया। इन तीन घटनाक्रमों के बाद ईरान परमाणु बम बनाने के करीब जा सकता है, अमेरिका के खिलाफ तेहरान के प्रॉक्सी या सैन्य हमले भी देखने को मिल सकते हैं, जिसके बाद इस्लामिक स्टेट समूह के इराक में वापसी की आशंका बढ़ सकती है, जिससे पश्चिम एशिया की स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है।

तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इराक की संसद में अपने सैनिकों को वहां से निकाले जाने के पक्ष हुए मतदान को लेकर इराक से अरबों डॉलर के मुआवजे की मांग की। ट्रम्प ने कहा, ‘‘ यदि वे हमें जाने को कहते हैं, यदि यह मित्रवत रूप से नहीं किया जाता है, तो हम उन पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। इन प्रतिबंधों से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध भी छोटे लगने लगेंगे। इराक में अमेरिका का सैन्य अड्डा ‘‘ बेहद महंगा है। यदि वे हमें इसके लिए भुगतान नहीं करते तो हम वापस नहीं जाएंगे।’’ घानी ने सोमवार को प्रसारित ईरान के सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।

घानी ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।’’ गौरतलब है कि ईरान के साथ हुए बहुपक्षीय समझौते से अमेरिका के पीछे हटने और उस पर फिर से प्रतिबंध लगाने के जवाब में ईरान ने परमाणु समझौते से पीछे हटने से संबंधित अपने पांचवें कदम को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसावी ने टेलीविजन पर प्रसारित बयान में कहा था, ‘‘ पांचवें कदम के संबंध में फैसला पहले ही किया जा चुका है... लेकिन मौजूदा स्थिति पर विचार किया जा रहा है। आज रात (रविवार रात) होने वाली अहम बैठक में कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे। ’’

दरअसल, ईरान ने शुक्रवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में बगदाद में मेजर जनरल सुलेमानी (62) के मारे जाने के बाद बदला लेने का संकल्प लिया है। इस हमले में इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख भी मारे गए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि उसने अपने शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए कोई जवाबी कार्रवाई की, तो उस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला किया जाएगा। 

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील