लाइव न्यूज़ :

ईरानी ने कमल हासन को भाजपा प्रत्याशी से खुली बहस करने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:40 IST

Open in App

कोयंबटूर, 27 मार्च केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को विकास के मुद्दे पर केंद्र को निशाना बना रहे अभिनेता एवं मक्कल नीधि मय्यम के संस्थापक कमल हासन को कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी से खुली बहस करने की चुनौती दी।

गुजराती समाज द्वारा यहां आयोजित ‘नॉर्थ इंडिया कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम’ में भाजपा नेता ईरानी ने स्मरण किया कि कुछ सालों पहले उन्होंने उनके साथ बहस में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कमल हासन को वनाथी श्रीनिवासन से बहस करने और लोगों के सामने यह साबित करने की चुनौती देती हूं कि वाकई वह कौन है जिसे मुद्दों की अच्छी समझ है, जो समाधान देता है और नीतियां लागू करता है।’’

बुनियादी ढांचे पर आंकड़ा पेश करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने देशभर में 10 करोड़ शौचालय बनवाये हैं, जिनमें से 90 लाख तमिलनाडु में हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री ने जनधन योजना शुरू की, जिसके तहत सरकार ने सीधे लोगों के खातों में धनराशि अंतरित की एवं 40 करोड़ लोग लाभान्वित हुए, जिनमें 90 लाख तमिलनाडु में हैं।

ईरानी से जब यह कहा गया है कि वह कमल हासन को ही निशाना क्यों बना रही हैं, जब कांग्रेस समेत दूसरे दल भी चुनाव मैदान में हैं, तब उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस परिदृश्य में कहीं है ही नहीं।’’

हासन कोयंबटूर दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने अपने प्रचार के दौरान विकास के मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधा था।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?