लाइव न्यूज़ :

भारत पर दिखा ईरान-अमेरिका तनाव का असर: कच्चा तेल 70 डॉलर के ऊपर, डीजल 17 पैसे-पेट्रोल 15 पैसे हुआ महंगा

By भाषा | Updated: January 6, 2020 16:53 IST

बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के एक सैन्य अधिकारी के मारे जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता का वातावरण है। मानक ब्रेंट कच्चा तेल न्यूयॉर्क बाजार में 2.14 डॉलर प्रति बैरल यानी 3.1 प्रतिशत उछलकर 70.74 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। इससे पहले कच्चे तेल का भाव इस स्तर पर सितंबर, 2019 में था।

Open in App
ठळक मुद्दे पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर कमश: 15 पैसे और 17 पैसे बढ़ा दिए। अमेरिका और ईरान के बीच नए तनाव के बाद कच्चे तेल का बाजार उफान पर है

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में तेल वितरण कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर कमश: 15 पैसे और 17 पैसे बढ़ा दिए। अमेरिका और ईरान के बीच नए तनाव के बाद कच्चे तेल का बाजार उफान पर है और इसका भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है।

सरकारी तेल कंपनियों की मूल्य वृद्धि की ताजा घोषणाओं के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 75.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। नवंबर, 2018 के बाद यह पेट्रोल की सबसे ऊंची दर है। इसी तरह राजधानी में डीजल भी 68.68 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। कंपनियां लगातार पांच दिन से डीजल, पेट्रोल का दाम बढ़ा रही हैं।

बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के एक सैन्य अधिकारी के मारे जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता का वातावरण है। मानक ब्रेंट कच्चा तेल न्यूयॉर्क बाजार में 2.14 डॉलर प्रति बैरल यानी 3.1 प्रतिशत उछलकर 70.74 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। इससे पहले कच्चे तेल का भाव इस स्तर पर सितंबर, 2019 में था।

उस समय सऊदी अरब के तेल शोधन संयंत्र पर हमले से कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति पांच प्रतिशत गिर गयी थी। खाड़ी क्षेत्र में तनाव से वैश्विक शेयर बजारों में भी उथल पुथल मची हुई है। शेयर गिर रहे हैं और निवेशक सुरक्षा के लिए सोने की ओर झुक गए हैं। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावईरानअमेरिकाडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील