लाइव न्यूज़ :

इकबाल सिंह लालपुरा ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आयोग के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में लालपुरा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर नकवी ने उम्मीद जताई कि लालपुरा सम्मान के साथ सशक्तीकरण से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए जो फैसले किए, उसका असर दिखाई दे रहा है...सरकार बनने के बाद 1984 के दंगों के पीड़ितों के न्याय के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया। पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। गुनाहगारों को सजा मिलना भी शुरू हुई।’’

उन्होंने बताया कि सरकार ‘गुरुद्वारा सर्किट ट्रेन’ आरंभ करने जा रही है जिसके तहत लोग महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

लालपुरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी लालपुरा सिख समुदाय से दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें 1992 में अल्पसंख्यक आयोग को वैधानिक शक्ति मिलने के बाद अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले 2003 में तरलोचन सिंह अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए