लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ माने जाने वाले इकबाल मिर्ची के दो सहयोगी अरेस्ट, ईडी ने कसा नकेल

By भाषा | Updated: October 11, 2019 20:33 IST

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिर्ची की लंदन में 2013 में मौत हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने के लिए हारून अलीम यूसुफ और रंजीत सिंह बिंद्रा को धन शोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यूसुफ तथा बिंद्रा के खिलाफ धन शोधन का आपराधिक मामला दर्ज किया था।सी व्यू, मरियम लॉज और राबिया मेंशन की 1537 वर्ग फुट में फैली संपत्तियां मुंबई के वर्ली में स्थित हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ माने जाने वाले इकबाल मिर्ची के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिर्ची की लंदन में 2013 में मौत हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने के लिए हारून अलीम यूसुफ और रंजीत सिंह बिंद्रा को धन शोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिर्ची और अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यूसुफ तथा बिंद्रा के खिलाफ धन शोधन का आपराधिक मामला दर्ज किया था। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि मामला मिर्ची द्वारा सितंबर 1986 में सर मोहम्मद यूसुफ ट्रस्ट की तीन संपत्तियों को उसकी कंपनी रॉकसाइड एंटरप्राइज के माध्यम से 6.5 लाख रुपये में खरीदने से संबंधित है।

सी व्यू, मरियम लॉज और राबिया मेंशन की 1537 वर्ग फुट में फैली संपत्तियां मुंबई के वर्ली में स्थित हैं। ईडी मिर्ची के सहयोगियों द्वारा काले धन को सफेद में बदलने के संबंध में जांच कर रही है। यूसुफ और बिंद्रा पर इन संपत्तियों को हड़पने के लिए इनके स्वामित्व बदलने में मदद करने के आरोप हैं।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि यूसुफ ने मिर्ची के उक्त अवैध सौदों में बहुत अहम भूमिका अदा की। उसने यह आरोप भी लगाया कि बिंद्रा ने सनब्लिंक रीयल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मिर्ची से बातचीत की तथा सौदे को अंतिम रूप दिया। इस तरह उसने बाजार में काम कर रहे सौदेबाजों के जरिये 30 करोड़ रुपये का ब्रोकरेज अर्जित किया। ईडी ने कहा कि इन तीन संपत्तियों के सौदे में बिंद्रा ने अहम किरदार निभाया। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयदाऊद इब्राहिमपाकिस्तानदुबईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए