लाइव न्यूज़ :

इकबाल मिर्ची मामला: अदालत ने डीएचएफल प्रमुख को ईडी की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: February 4, 2020 06:58 IST

वधावन (46) को ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत 27 जनवरी को गिरफ्तार किया था क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और एजेंसी को दिए गए बयानों में वह ‘‘विश्वास करने योग्य’’ नहीं था।

Open in App

दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के अध्यक्ष और एमडी कपिल वधावन को धनशोधन के मामले में विशेष अदालत ने सोमवार को फिर से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में सात फरवरी तक भेज दिया। धनशोधन का मामला गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से जुड़ा हुआ है।

वधावन (46) को ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत 27 जनवरी को गिरफ्तार किया था क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और एजेंसी को दिए गए बयानों में वह ‘‘विश्वास करने योग्य’’ नहीं था।

उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया और फिर उसकी हिरासत 31 जनवरी तक बढ़ा दी। उसे सरकारी जे जे अस्पताल में 31 जनवरी को खराब स्वास्थ्य के कारण भर्ती कराया गया जिसके बाद विशेष अदालत ने तीन फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

वधावन को सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां ईडी ने पूछताछ के लिए उससे पांच दिनों की हिरासत की मांग की। अदालत ने आग्रह स्वीकार कर लिया और वधावन को सात फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण