लाइव न्यूज़ :

IPS Shivdeep Lande Resign: किसी भी दल से नहीं कोई नाता, किसी भी पार्टी से नहीं जुड़ना, पूर्णिया आईजी शिवदीप लांडे ने सियासत में कदम रखने से किया इंकार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 20, 2024 15:13 IST

IPS Shivdeep Lande Resign: महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले शिवदीप लांडे साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देIPS Shivdeep Lande Resign: ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे कई जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं।IPS Shivdeep Lande Resign: कृपया कर मेरे नाम को किसी के साथ जोड़ कर न देखें।IPS Shivdeep Lande Resign: पटना के सिटी एसपी, अररिया, मुंगेर और रोहतास के एसपी भी रह चुके हैं।

 

 

 

 

 

IPS Shivdeep Lande Resign: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं पूर्णिया के आईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने अपने इस्तीफे के बाद सियासत मे कदम रखने को लेकर चल रही सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने की संभावना से इनकार किया है। अपनी फेसबुक पोस्ट पर शिवदीप लांडे ने लिखा है कि कुछ मीडिया खबरों में मुझे कुछ राजनीतिक दल से जुड़ने की बात कही और लिखी जा रही है, जो कि पूरी तरह से गलत है। ना मेरी किसी पार्टी से कोई बात हुई है और ना ही मैं किसी पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं। उन्होंने लिखा है कि सर्वप्रथम मैं पुरे दिल से सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूं क्योंकि कल से मुझे जो प्यार और प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है, वह मैंने कभी नहीं सोचा था।

मेरे कल के त्यागपत्र के बाद से कुछ मीडिया वाले इस संभावना को तलाशने में लगे हैं कि शायद मैं किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ने जा रहा हूं। मैं इस पोस्ट के माध्यम से सभी को ये बताना चाहता हूं की मेरी न ही किसी राजनितिक पार्टी से कोई बात हो रही है और न ही किसी पार्टी की विचारधारा से मैं जुड़ने जा रहा हूं। कृपया कर मेरे नाम को किसी के साथ जोड़ कर न देखें।

बता दें कि पूर्णिया के आईजी शिवदीप लांडे ने बीते गुरुवार को फेसबुक पोस्ट पर लिखकर इस्तीफा दिया था। उन्होंने लिखा था कि पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा देने के बाद आज मैंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया है। इन सभी वर्षों में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। मैं फिलहाल बिहार में ही रहने वाला हूं।

अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक मुझसे कोई त्रुटि हुई हो तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। लांडे के द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने के बाद से ही प्रशांत किशोर की पार्टी जॉइन की जाने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बिहार की राजनीति में इसको लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई थी।

बता दें कि मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले शिवदीप लांडे साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। लोगों के बीच ‘सिंघम’ के नाम से भी मशहूर शिवदीप लांडे बिहार के कई जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं। वह पटना के सिटी एसपी, अररिया, मुंगेर और रोहतास के एसपी भी रह चुके हैं।

टॅग्स :बिहारमहाराष्ट्रपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो