लाइव न्यूज़ :

ताइक्वांडो में ओलंपिक चयन ट्रायल्स की निगरानी रखेगा आईओए

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में हिस्सा लेने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो टीम के लिये चयन ट्रायल्स भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बजाय भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा आयोजित किया जायेगा।

यह फैसला चयन ट्रायल्स स्वतंत्र और पारदर्शी हों, यह सुनिश्चित करने के लिये किया गया है क्योंकि भारतीय ताइक्वांडो महासंघ को राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) से मान्यता नहीं मिली है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस हफ्ते खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सीनियर अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद फैसला किया गया कि ताइक्वांडो और पैरा ताइक्वांडो में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिये चयन ट्रायल्स साइ द्वारा नहीं बल्कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा कराये जायेंगे। ’’

साइ को पहले ये ट्रायल्स 15 से 17 अप्रैल तक कराने थे। साइ हालांकि वित्तीय सहायता सहित सभी जरूरी सहयोग मुहैया करायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए