लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार केस में सरकारी गवाह बनीं

By भाषा | Updated: July 11, 2019 19:18 IST

इस मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम आरोपी हैं। अदालत ने चार जुलाई को इस केस में इंद्राणी को माफी दी थी। वह आज विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज की अदालत में पेश हुई और अपने ऊपर लगाई गई शर्तों को स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्राणी ने अदालत को बताया कि वह सारे तथ्यों के साथ पूरी सच्चाई से अपना बयान दर्ज कराएंगी। उन्होंने अदालत को बताया, ‘‘मैं इस बात से अवगत हूं कि अदालत ने आदेश में उल्लिखित शर्तों पर आवेदन को मंजूरी दी है और मुझे माफी दी है।’’

अपनी बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार केस में गुरुवार को सरकारी गवाह बन गईं।

इस मामले में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम आरोपी हैं। अदालत ने चार जुलाई को इस केस में इंद्राणी को माफी दी थी। वह आज विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज की अदालत में पेश हुई और अपने ऊपर लगाई गई शर्तों को स्वीकार कर लिया।

इंद्राणी ने अदालत को बताया कि वह सारे तथ्यों के साथ पूरी सच्चाई से अपना बयान दर्ज कराएंगी। उन्होंने अदालत को बताया, ‘‘मैं इस बात से अवगत हूं कि अदालत ने आदेश में उल्लिखित शर्तों पर आवेदन को मंजूरी दी है और मुझे माफी दी है।’’

अदालत ने इंद्राणी को माफी देने वाले अपने आदेश में कहा था कि गलत साक्ष्य देने और शर्तों का पालन नहीं करने की स्थिति में उन पर इन अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाएगा। इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में मुंबई की बाइकुला जेल में बंद हैं।

उनके पति और कंपनी के संस्थापक पीटर मुखर्जी भी इसी मामले में जेल में बंद हैं। वे शीना की हत्या की साजिश रचने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। न्यायाधीश ने आईएनएक्स मीडिया केस में भी आरोपी इंद्राणी को माफी तब दी जब उन्होंने कहा कि वह स्वेच्छा से सरकारी गवाह बनना चाहती हैं। भाषा प्रियभांशु अनूप अनूप

टॅग्स :पी चिदंबरमकोर्टप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए