लाइव न्यूज़ :

INX मीडिया केस: चिंदबरम पर अब ईडी का कसेगा शिकंजा! हिरासत में लेकर पूछताछ की मांगी इजाजत

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2019 16:45 IST

ईडी ने INX मीडिया मामले में पी चिदंबरम की पेशी के अनुरोध के साथ शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत का रुख किया था। एजेंसी ने अपनी याचिका में कहा कि उसे इस मामले में चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी की याचिका पर चिंदबरम को कोर्ट ने 14 अक्टूबर को पेश करने को कहाचिदंबरम फिलहाल सीबीआई के आईएनएक्स मीडिया मामले में ही दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दिल्ली की एक विशेष अदालत ने INX मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि पी चिदंबरम को 14 अक्टूबर को 3 बजे पेश किया जाए। इसके बाद कोर्ट तय कर सकता है कि उन्हें ईडी की हिरासत में भेजा जाए या नहीं।

चिंदबरम फिलहाल सीबीआई वाले INX मीडिया केस में न्यायिक हिरासत में हैं। वह तिहार जेल में बंद हैं। इससे पहले शुक्रवार को आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की पेशी के अनुरोध के साथ ईडी ने कोर्ट का रूख किया था। एजेंसी ने अपनी याचिका में कहा कि उसे इस मामले में चिदंबरम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। इसी आधार पर कोर्ट ने चिंदबरम के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया।

गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया केस में ही 9 अक्टूबर को कार्ति चिदंबरम ईडी के सामने पेश हुए थे। सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में दूसरे देशों से 305 करोड़ रुपये का कोष प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी दिलाने में अनियमितता बरतने के आरोप 15 मई 2017 को मामला दर्ज किया था। जिस समय यह मंजूरी दी गई उस वक्त चिदंबरम वित्तमंत्री थे। इसके आधार पर उसी साल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील