लाइव न्यूज़ :

आईएनएक्स मीडियाः न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ करेगी चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई

By भाषा | Updated: August 22, 2019 20:33 IST

चिदंबरम को सीबीआई ने मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन्होंने उच्च न्यायालय के 20 अगस्त के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को चिदंबरम को चार दिन के लिये सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता को तब गिरफ्तार किया गया था जब वह बुधवार को उच्चतम न्यायालय से राहत पाने में विफल रहे।प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है।

न्यायमूर्ति आर भानुमति की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की एक पीठ शुक्रवार को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई करेगी।

इस याचिका में चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है। चिदंबरम की याचिका पर न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ सुनवाई करेगी।

चिदंबरम को सीबीआई ने मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन्होंने उच्च न्यायालय के 20 अगस्त के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को चिदंबरम को चार दिन के लिये सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

कांग्रेस नेता को तब गिरफ्तार किया गया था जब वह बुधवार को उच्चतम न्यायालय से राहत पाने में विफल रहे। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली उनकी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया था।

बुधवार को शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार (न्यायिक) ने चिदंबरम के वकीलों को सूचित किया था कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया है। चिदंबरम 2004-14 के दौरान संप्रग सरकार में गृह और वित्त मंत्री रहे थे।

उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के 20 अगस्त के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसमें उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद आईएनएक्स मीडिया मामले में उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया था। ये मामले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किये हैं। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियासुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोईपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप