लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया : भाजपा सांसद विश्वेश्वर तुडु

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात जुलाई ओडिशा के मयूरभंज से भाजपा के लोकसभा सदस्य तथा प्रख्यात आदिवासी नेता विश्वेश्वर तुडु ने कहा कि उन्हें शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिये आमंत्रित किया गया है।

तुडु ओडिशा के उन दो सांसदों में से एक हैं, जिन्हें आज सुबह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से निमंत्रण मिला है।

तुडु ने नयी दिल्ली से फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया ‘‘ मैंने और अश्विनी वैष्णव ने पीएमओ में हुई बैठक में शिरकत की और हमें शपथ ग्रहण समारोह के लिये शाम पांच बजे राष्ट्रपति भवन आने को कहा गया। ’’

तुडु (56) ने कहा कि पीएमओ में हुई बैठक में करीब 12 राज्य मंत्रियों समेत 47 सांसद मौजूद थे। उन्होंने कहा ‘‘ मुझे लगता है कि कुछ राज्य मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया जाना है।’’ उन्होंने कहा कि पीएमओ में हुई बैठक में शामिल अन्य लोग नए थे।

अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित मयूरभंज लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बने टुडू ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि मुझे कौन सा विभाग दिया जाएगा। मेरे काम को पहचानने के लिए मैं प्रधानमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं।''

ओडिशा से भाजपा के आठ लोकसभा सदस्य और वैष्णव एकमात्र राज्यसभा सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए