लाइव न्यूज़ :

"निमंत्रण केवल उनको दिया गया है, जो भगवान राम के भक्त हैं", राम मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने उद्धव ठाकरे को निमंत्रण न मिलने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 1, 2024 10:38 IST

अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को निमंत्रण न दिये जाने पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि राम दरबार में उन्हें ही निमंत्रण दिया गया है, जो "भगवान राम के भक्त" हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे को राम मंदिर उद्घाटन में निमंत्रण न दिये जाने पर मुख्य पुजारी ने दी प्रतिक्रिया मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि निमंत्रण उन्हें दिया गया है, जो "राम भक्त" हैंमुख्य पुजारी ने कहा कि जो राम के नाम पर चुनाव लड़ते थे, आज वो ही उनका अपमान कर रहे हैं

अयोध्या:अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को निमंत्रण न दिये जाने पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बीते रविवार को कहा कि राम दरबार में उन्हें ही निमंत्रण दिया गया है, जो "भगवान राम के भक्त" हैं।

आचार्य सत्येंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "हमारा निमंत्रण केवल उन लोगों को दिया जाता है जो भगवान राम के भक्त हैं। यह कहना पूरी तरह से गलत है कि बीजेपी भगवान राम के नाम पर लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर जगह सम्मान किया जाता है। उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है।"

उन्होंने संजय राउत की उस टिप्पणी पर भी निशाना साधा, जिसमें राउत ने कहा था, "भाजपा को अब भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करना बाकी है"। उनके कार्यकाल में काम करें। यह राजनीति नहीं है। यह उनकी भक्ति है।"

आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, "संजय राउत को इतना दर्द क्यों है ये तो वही बता नहीं सकते, ये वही लोग हैं, जो भगवान राम के नाम पर चुनाव लड़ते थे। आज वो ही लोग भगवान राम का अपमान कर रहे हैं।

मालूम हो कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर चल रहे हंगामे के बीच भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले भगवान राम के नाम पर वोट मांगेगी।

राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, "पीएमओ और सरकार को अपना आधार अयोध्या स्थानांतरित कर लेना चाहिए। वे केवल राम के नाम पर वोट मांगेंगे क्योंकि उन्होंने और कुछ नहीं किया है।"

इसके साथ संजय राउत ने यह भी कहा, "राम मंदिर के लिए हजारों शिवसैनिकों ने अपना खून-पसीना बहाया है। बालासाहेब ठाकरे और हजारों शिवसैनिकों का इसमें भारी योगदान है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेराम मंदिरअयोध्यासंजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?