लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी को भी भेजा गया निमंत्रण

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2023 15:37 IST

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से श्रद्धालु आने वाले हैं। आयोजकों का कहना है कि यहां पर मेडिकल सुविधा से लेकर भंडारे तक की सुविधा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। बिहार के तकरीबन हर नेता को निमंत्रण दिया है चाहे वह किसी दल का हो।

Open in App
ठळक मुद्दे13 मई से लेकर 17 मई तक हनुमान कथा होने वाली हैधीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी भी की जा रही है 30 एकड़ में एक नगर बसाया गया है

पटना: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आने से पहले हो रही राजनीति के बीच हनुमान कथा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भी निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि नीतीश और तेजस्वी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नही की गई है। पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से लेकर 17 मई तक उनकी हनुमान कथा होने वाली है।

इधर, धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी भी की जा रही है। 30 एकड़ में एक नगर बसाया गया है। 3 लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बन रहा है। इस बात की जानकारी आयोजन समिति के मुख्यालय प्रमुख अमरेंद्र कुमार ने दी। उल्लेखनीय है कि बाबा बागेश्वर के इस कथा वाचन कार्यक्रम का राजद के तरफ से एकसुर में विरोध किया जा रहा है। राजद के कई मंत्री और नेता के तरफ से यह कहा जा रह है कि वो किसी बाबा को नहीं जानते हैं।

कुछ लोगों के तरफ से सीधे तौर पर धमकी दी जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से श्रद्धालु आने वाले हैं। इसको लेकर तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर के लिए पांच हजार स्क्वायर फीट में स्टेज बनाया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था 15 लाख स्क्वायर फीट में की जा रही है। इसके अलावा लोगों के ठहरने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यहां पर मेडिकल सुविधा से लेकर भंडारे तक की सुविधा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। साथ ही महिलाओं के ठहरने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

वहीं, 15 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन के सवाल का जवाब देंगे। भीड़ में से किसी को भी बुलाकर वो उसके मन में चल रही समस्या और उसके समाधान पर बात करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में 14 मई को भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी भजन गाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बिहार के तकरीबन हर नेता को निमंत्रण दिया है चाहे वह किसी दल का हो। बता दें कि उनके आगमन से पहले ही पक्ष और विरोध में होरही काफी बयानबाजी के बाद जिला प्रशासन खास सतर्क है। धीरेंद्र शास्त्री के आने के समय पटना एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ ना लगे, इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप