लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क, लंदन में बैठे निवेशक फैक्टरी और तकनीक के लिए यूपी आएंगे : राजीव चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:26 IST

Open in App

मेरठ (उप्र),28 दिसंबर केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को देश के 62वें और उत्तर प्रदेश के पांचवे आईटी पार्क का उद्घाटन मंगलवार को मेरठ में किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक निवेशक और वैश्विक निवेश के मामले में मेरठ व उत्तर प्रदेश केंद्र होगा। न्यूयॉर्क और लंदन में बैठे निेवेशक फैक्टरी की स्थापना और प्रौद्योगिकी के लिए उत्तर प्रदेश आएंगे।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में एसटीपीआई पंजीकृत इकाइयों ने 4.96 लाख करोड़ रुपये के आईटी उत्पादों का निर्यात किया जिसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 22,671 करोड़ रुपये की रही।

केंद्रीय इलेक्ट्रानिक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, उद्यम एवं कौशल विकास राज्यमंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है। यह डिजिटल भारत का डिजिटल उत्तर प्रदेश बन रहा है।

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इंडिया (एसटीपीआई) के महानिदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में नोएडा, कानपुर, लखनऊ व प्रयागराज में एसटीपीआई सेंटर पहले से स्थापित हैं। मेरठ में उत्तर प्रदेश का पांचवा एसटीपीआई सेंटर बनाया गया है जबकि आगरा, वाराणसी व गोरखपुर में ऐसे केंद्र स्थापित करने का कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मेरठ का यह केंद्र उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक विभाग, एमडीए आदि के सहयोग से बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

क्राइम अलर्टव्यवसायी रमना रेड्डी संग था पत्नी रेणुका का अफेयर, पति सीताराम रेड्डी ने झील में कूदकर आत्महत्या की

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: मई के पहले दिन क्या बदला पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स

भारतBargi Dam Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों का सफल रेस्क्यू

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में आधी रात का 'सियासी ड्रामा', ममता बनर्जी के वो 4 घंटे; EVM से छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

भारतबरगी बांध में क्रूज पलटा, 5 की मौत, 10 लापता, 15 को बचाया?, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

भारतLabour Day 2026: श्रम विभाजन के बनते-बिगड़ते दायरे