लाइव न्यूज़ :

नौकरी भर्ती परीक्षा के दौरान असम के 27 जिलों में 4 घंटे के लिए बंद की गई इंटरनेट सेवा, धारा 144 भी लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 07:46 IST

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, पूर्वाह्न दस बजे से मध्याह्न 12 बजे तक और अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। एक कार्यक्रम से इतर शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने उन उम्मीदवारों से ली गई परीक्षा फीस वापस करने का फैसला किया है जो इसे पास नहीं कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगुवाहाटी HC ने परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश के विरुद्ध दायर रिट याचिका खारिज कर दी थी।राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तृतीय और चतुर्थ समूहों के लगभग 30 हजार पदों के लिए 14.30 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है।‘पिछले सप्ताह 26 जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई थीं।

गुवाहाटीः असम में सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के दौरान संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए इस महीने दूसरी बार, रविवार को चार घंटे के लिए 27 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गयी। परीक्षा संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असफल उम्मीदवारों की फीस उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश के विरुद्ध दायर रिट याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने यह निर्णय किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा जिन 27 जिलों में परीक्षा आयोजित की गई, वहां धारा 144 लागू की गई थी । राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तृतीय और चतुर्थ समूहों के लगभग 30 हजार पदों के लिए 14.30 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। चतुर्थ समूह के लिए परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की गई थी और तृतीय समूह के बाकी पदों के लिए परीक्षा 11 सितंबर को होगी। सभी परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (एसईबीए) द्वारा आयोजित की जा रही हैं।

गृह और राजनीतिक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले सप्ताह 26 जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई थीं। इस बार बरपेटा को सूची में जोड़ा गया है।’’ राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, पूर्वाह्न दस बजे से मध्याह्न 12 बजे तक और अपराह्न दो बजे से शाम चार बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। एक कार्यक्रम से इतर शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने उन उम्मीदवारों से ली गई परीक्षा फीस वापस करने का फैसला किया है जो इसे पास नहीं कर पाएंगे। शुल्क उन बैंक खातों में जमा किया जाएगा जिनसे भुगतान किया गया था।’’ मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त को कहा था कि परीक्षा की अवधि के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी धांधली से बचा जा सके। 

टॅग्स :असमGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो