लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: देहरादून में पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास, कहा- बिखराव के बीच जोड़ने का काम करता है योग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 21, 2018 09:37 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018:चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Open in App

देहरादून, 21 जून: चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उत्तराखंड के देहरादून में योग किया. पीएम मोदी के साथ करीब 55 हजार लोग मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मंच पर चार लोग मौजूद हैं, जिनमें राज्यपाल डॉक्टर के.के पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत शामिल हैं।

 योग करने के लिए प्रांगण में पहुंच गए हैं पीएम मोदी. योग करने से पहले पीएम मोदी ने प्रार्थना की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि : योग व्यक्ति-परिवार-समाज-देश-विश्व और सम्पूर्ण मानवता को जोड़ता है। योग आज दुनिया की सबसे Powerful Unifying Forces में से एक बन गया है।योगा एक ऐसा प्रस्ताव था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने सबसे कम समय में मंजूरी दी।

पीएम ने कहा कि विश्व का हर नागरिक योग को अपना मानने लगा है. योग से परिवार, समाज और राष्ट्र में शांति का माहौल बनता है. बिखराव के बीच जोड़ने का काम करता है योग। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कई दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है. यहां के पर्वत- वायु भी योग के लिए प्रेरित करते हैं। ये हम सभी भारतियों के लिए गौरव की बात है कि आज जहां सूर्य की किरणें पहुंच रही हैं, वहां लोग सूर्य से योग का स्वागत कर रहे हैं। दुनिया के कोने-कोने तक आज योग ही योग है।

ये मंत्री योग में लेंगे हिस्सा

योग दिवस पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सुरेश प्रभु, उमा भारती, रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद क्रमश: लखनऊ, नागपुर, चेन्नई, रुद्रप्रयाग, हाजीपुर और पटना में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य मंत्री अनंत कुमार, जे पी नड्डा, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल और प्रकाश जावडेकर क्रमश: बेंगलुरू, शिमला, ग्वालियर, नोएडा और मुंबई में आयोजित योग कार्यक्रम में जाएंगे। 

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनरेंद्र मोदीउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण