लाइव न्यूज़ :

International yoga Day: बीजेपी सांसद ने अनोखे अंदाज में मनाया योग दिवस, शरीर पर किया मिट्टी का लेप

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2020 12:42 IST

International yoga Day: योग दिवस दुनियाभर में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया और तबसे हर वर्ष उस दिन को योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के टोंक से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने जमीन पर बनाए आग के गोले में और मिट्टी का लेप लगाकर योग अभ्‍यास किया।उन्होंने कहा कि मिट्टी लेप के बहुत फायदे हैं, अगर आप मिट्टी के लेप लगाते हैं तो आपका डायबिटीज और शुगर ठीक हो जाता है।

नई दिल्लीः छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के अलग-अलग शहरों में रविवार को अनूठे अंदाज में योग किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद ने भी अनोखे अंदाज में योग दिवस मनाया है। राजस्थान के टोंक से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने जमीन पर बनाए आग के गोले में और मिट्टी का लेप लगाकर योग अभ्‍यास किया।

इस बीच उन्होंने कहा कि मिट्टी लेप के बहुत फायदे हैं, अगर आप मिट्टी के लेप लगाते हैं तो आपका डायबिटीज और शुगर ठीक हो जाता है। इसे आपकी सारी बीमारी ठीक हो जाती है। 

योग दिवस दुनियाभर में पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया और तबसे हर वर्ष उस दिन को योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जा रहा है। इस साल की योग दिवस की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 11 दिसंबर 2014 को घोषणा की गई थी कि हर साल 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जाएगा। 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दुनिया को कोरोना वायरस महामारी के कारण योग की आवश्यकता पहले के मुकाबले कहीं अधिक महसूस हो रही है और यह प्राचीन भारतीय परंपरा बड़ी संख्या में दुनियाभर में कोविड-19 रोगियों को बीमारी को हराने में मदद कर रही है। 

पीएम मोदी ने कहा- योग एक स्वस्थ ग्रह की हमारी चाह बढ़ाता है

पीएम मोदी ने छठे अंतररष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि कोविड-19 विशेष रूप से हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है जो ‘प्राणायाम’ या सांस लेने संबंधी अभ्यास से मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग एकता की एक शक्ति के रूप में उभरा है और यह नस्ल, रंग, लिंग, आस्था और राष्ट्रों के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। 

उन्होंने कहा, 'योग एक स्वस्थ ग्रह की हमारी चाह बढ़ाता है। यह एकता के लिए एक शक्ति के रूप में उभरा है और मानवता के बंधन को और गहरा करता है। यह भेदभाव नहीं करता। यह नस्ल, रंग, लिंग, आस्था और राष्ट्रों के परे है। योग को कोई भी अपना सकता है।' रविवार सुबह करीब 15 मिनट के अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया अब पहले से कहीं ज्यादा योग की आवश्यकता को महसूस कर रही है। 

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानअंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताहयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र