लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया अनोखा डूडल, 41 सेकेंड के वीडियो में दिखा महिलाओं का पूरा सफर

By विनीत कुमार | Updated: March 8, 2021 08:20 IST

International Women's Day 2021: गूगल ने अपने डूडल में एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए महिलाओं के हर दौर के सफर और समाज में उनके योगदान को दर्शाने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाया जाता हैगूगल ने इसी मौके पर डूडल बनाकर महिलाओं को समर्पित किया है, एनिमेटेड वीडियो के जरिए दिखाया महिलाओं का सफरइस बार का गूगल डूडल हेलेन लेरोक्स नाम की महिला ने बनाया है, दादी से मिली प्रेरणा

International Women's Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज मनाया जा रहा है। गूगल ने भी महिलाओं को समर्पित 8 मार्च के इस खास दिन के मौके पर बेहद खास डूडल बनाया है। डूडल में एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए महिलाओं के इतिहास और उनकी आज 21वीं सदी तक के सफर को बेहद खास अंदाज में दर्शाया गया है।

इस गूगल डूडल में लगभगर हर उस बात को दर्शाने की कोशिश की गई है, जब महिलाओं को उसे पहली बार करने का अधिकार दिया गया। इस वीडियो वोट डालने से लेकर दूसरी तमाम अहम बातों का जिक्र है। 

दरअसल मार्च का महीना दुनिया के कई देशों में विमेंस हिस्ट्री मंथ के तौर पर भी मनाया जाता है। ऐसे में ये पूरा महीना ही महिलाओं को समर्पित रहता है। इस महीने में महिलाओं के समाज में योगदान और इतिहास में कई मौकों पर निभाई गई बेहद अहम भूमिकाओं को याद किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल डूडल क्यों है खास

इस बार के गूगल डूडल में बेहद दिलचस्प वीडियो है, जिसमें हर दौर की महिलाओं हाथ उठाएं नजर आती हैं। गूगल डूडल का ये एनिमेटेड वीडियो केवल 41 सेकेंड है और जाहिर तौर पर इतने कम समय में महिलाओं के समूचे इतिहास को दिखाना संभव नहीं है। 

हालांकि, इसके बावजूद गूगल-डूडल में महिलाओं से जुड़ी दुनियाभर की कई अहम घटनाओं को दर्शाया गया है। इस बार का गूगल डूडल हेलेन लेरोक्स ने बनाया है। ये बताती हैं कि इन्हें इसे बनाने की प्रेरणा अपनी दादी से मिली।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई

1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। 

करीब एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। 

इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत की। इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम #ChooseToChallenge रखा गया है।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसगूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील