लाइव न्यूज़ :

International Womens Day 2020: महिला रेलकर्मी को सलाम, पीयूष गोयल बोले- समानता, क्षमता और कुछ कर दिखाने की उड़ान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2020 18:29 IST

पीयूष गोयल ने कई ट्वीट किए। रेलवे में अलग अलग कामों की जिम्मेदारी संभाल रही महिला कर्मचारी ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों के रखरखाव के साथ ट्रैक पर सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर रही हैं। रेलवे की यह सभी महिला कर्मचारी हमारे लिये गर्व के साथ साथ एक प्रेरणा का स्रोत्र भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोयल ने एक साथ कई ट्वीट कर अनुभव शेयर किए। समानता, क्षमता और कुछ कर दिखाने की उड़ान है।रतलाम और गोधरा के बीच जाने वाली मालगाड़ी को पूर्ण रूप से महिलाओं ने संचालित किया।

नई दिल्लीः देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे की महिला कर्मचारी पर पूरे देश को गर्व है। रेल मंत्री ने कहा कि देश के कई स्टेशन का भार अपने कंधों पर उठाएं हुए है। 

पीयूष गोयल ने कई ट्वीट किए। रेलवे में अलग अलग कामों की जिम्मेदारी संभाल रही महिला कर्मचारी ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों के रखरखाव के साथ ट्रैक पर सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर रही हैं। रेलवे की यह सभी महिला कर्मचारी हमारे लिये गर्व के साथ साथ एक प्रेरणा का स्रोत्र भी हैं।

गोयल ने एक साथ कई ट्वीट कर अनुभव शेयर किए। समानता, क्षमता और कुछ कर दिखाने की उड़ान है। रतलाम और गोधरा के बीच जाने वाली मालगाड़ी को पूर्ण रूप से महिलाओं ने संचालित किया। यह सिर्फ ट्रेन का संचालन ही नही है, इससे उन्होंने दिखाया कि वह कार्य में, क्षमता में, और कुशलता में सभी प्रकार से समान और सक्षम हैं।

दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर कार्यरत हमारी इन महिला कर्मचारियों पर मुझे गर्व है, मेरे सहित अनेकों कर्मचारियों के लिये वह एक प्रेरणा हैं। कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रेलवे की महिलायें आज ट्रेन संचालन से लेकर पूरा स्टेशन संभालने तक का कार्य बखूबी कर रही हैं।

गुजरात के भावनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान ले जा रही एक महिला कुली पर नज़र डालें। वह इस स्टेशन पर 8 लेडीज़ कूलियों में से 1 हैं, जो इस बात का चित्रण कर रही हैं कि महिलाएँ अत्यधिक सक्षम हैं और शारीरिक मेहनत से नहीं शर्माती हैं।

रेलवे में 63 हजार रिक्तियों के लिए 1.89 करोड़ लोगों ने किए आवेदन : मंत्री

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि फरवरी 2018 में रेलवे में 63 हजार रिक्तियों के लिए करीब 1.89 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए और लिखित परीक्षा का कार्यक्रम प्रक्रियाधीन है। गोयल ने लोकसभा में हनुमान बेनीवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा, ‘‘रेलवे में लेवल-1 के तहत भर्ती की दो अधिसूचनाएं जारी की गईं। पहली अधिसूचना फरवरी 2018 में 63,000 रिक्तियों के लिए की गई और दूसरी अधिसूचना मार्च, 2019 में 1.03 लाख रिक्तियों के लिए की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पहली अधिसूचना के लिए लगभग 1.89 करोड़ प्राप्त हुए थे।’’

टॅग्स :दिल्लीपीयूष गोयलउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए