लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के 65 स्टेशन से खरीदे जा सकेंगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट

By भाषा | Updated: November 13, 2021 01:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट दिल्ली के 65 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस मेले का आयोजन 14 से 27 नवंबर तक होगा। कोविड-19 के कारण पिछले साल यह मेला आयोजित नहीं हो पाया था।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि वह भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के प्रवेश टिकटों की बिक्री 'व्यावसायिक दिनों' (बिजनेस डेज) के लिए 14 नवंबर से शुरू करेगा और 19 नवंबर से आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी।

व्यापार मेले के 'व्यावसायिक दिन' 14 से 18 नवंबर तक होंगे और आम जनता 19 से 27 नवंबर तक मेले में आ सकेगी।

डीएमआरसी ने बताया कि आईआईटीएफ के प्रवेश टिकट केवल 65 चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। टिकट इन स्टेशन के ग्राहक सेवा केंद्रों से पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक खरीदे जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए