लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर जताई आपत्ति, पीठ ने कहा- अनुशासन के बिना SC खो देगा अस्तित्व

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 22, 2018 13:43 IST

न्यायमूर्ति एमबी लोकुर, न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने आठ फरवरी को दिए गए अन्य तीन न्यायाधीशों की पीठ के फैसले की आलोचना की।

Open in App

नई दिल्ली, 22 फरवरीः सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्यायिक अनुशासन और औचित्य को बनाए नहीं रखा गया तो यह संस्था (न्यायपालिका) अपना अस्तित्व खो देगी। एससी की यह नाराजगी भूमि अधिग्रहण पर दिए गए 8 फरवरी को खुद के फैसले पर जाहिर की गई है और इस फैसले पर रोक लगा दी है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, न्यायमूर्ति एमबी लोकुर, न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने आठ फरवरी को दिए गए अन्य तीन न्यायाधीशों की पीठ के फैसले की आलोचना की, जिसमें पांच साल की अवधि में मुआवजा नहीं लिए जाने पर भूमि अधिग्रहण को रद्द न करने के फैसले पर सवाल खड़े किए।

खंडपीठ ने कहा कि शायद एक निष्कर्ष पर पहुंचने में न्यायिक अनुशासन के साथ छेड़छाड़ की गई है क्योंकि इस मुद्दे पर मतभेद के मामले में एक बड़ी पीठ के पास जाना चाहिए था, जैसा कि एक 2014 के फैसले में कहा गया था कि मुआवजे का भुगतान नहीं होने पर भूमि अधिग्रहण को रद किए जाने का आधार बनता है। 

उन्होंने न्यायपालिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक प्रणाली मौजूद है, यदि आप इसके साथ छेड़छाड़ शुरू करते हैं तो यह बंद नहीं होगा। यह संस्थान हमेशा चलेगा। इसके लिए ज्ञान होना चाहिए और उचित तरीके का पालन करना पड़ेगा। हर संस्था विशेष पद्धति पर काम करती है। वहीं इस मामले में सात मार्च को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि 8 फरवरी को न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली तीन न्यायाधीशों की बेंच ने आदेश दिया था कि जमीन अधिग्रहण के मामले में अगर एक बार मुआवजे की राशि को बिना शर्त भुगतान किया गया है और जमीन मालिक द्वारा इसे अस्वीकार कर दिया गया है तो भी उसे भुगतान माना जाएगा। हालांकि न्यायमूर्ति एमबी लोकुर की पीठ ने इस फैसले पर रोक लगा दी है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह