दुष्कर्म एवं मारपीट के आरोप में दरोगा गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 17, 2021 11:57 AM2021-09-17T11:57:54+5:302021-09-17T11:57:54+5:30

Inspector arrested for rape and assault | दुष्कर्म एवं मारपीट के आरोप में दरोगा गिरफ्तार

दुष्कर्म एवं मारपीट के आरोप में दरोगा गिरफ्तार

देवरिया (उप्र), 17 सितंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा को पत्नी के साथ दुष्कर्म एवं मारपीट करने के आरोप में गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है ।

जिले के रामपुर कारखाना थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दरोगा विजय तिवारी का विवाह वर्ष 2014 में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से हुआ था।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल में उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न शुरू हो गया था। उसने पति पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि वर्ष 2017 में दरोगा ने महिला को मारपीट करके घर से निकाल दिया था, लेकिन परिवार के समझाने-बुझाने के बाद वह फिर ससुराल आ गई, इसके कुछ दिन बाद दरोगा और उसका परिवार 20 लाख रुपये की मांग करने लगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर रामपुर कारखाना थाने में मार्च महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को बृहस्पतिवार को गोरखपुर के पादरी बाजार से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Inspector arrested for rape and assault

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे