लाइव न्यूज़ :

यूपी के इटावा में थाने के भीतर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का हुआ अपमान, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 29, 2022 21:55 IST

यूपी के इटावा जनपद के चौबिया थाने में कथित तौर पर संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के कथित अपमान का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा के चौबिया थाने में हुआ संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अपमानडॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति मिली थाने के टॉयलेट में इटावा पुलिस प्रशासन ने मामले में सख्ती दिखाते हुए एक दरोगा और दो सिपाहियों को किया निलंबित

इटावा: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन पर एक गंभीर आरोप लगा है कि इटावा जनपद के चौबिया थाने में कथित तौर पर देश के संविधान जनक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कथिततौर पर अपमानित करने का प्रयास किया गया है। इस मामले में सोशल मीडिया कथित वीडियो वायरल होने से इटावा शहर ही नहीं पूरे जिला पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बवाल मचने के बाद जिला पुलिस ने चौबिया थाने के एक दरोगा व दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की रात इटावा में लोगों के बीच एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया था कि थाने के टॉयलेट में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि वीडियो में चौबिया थानाध्यक्ष का कमरा भी दिखाई दे रहा है।

वीडियो के प्रकाश में आने के बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए फौरन इस मामले की जांच का आदेश एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को दिया। जिन्होंने शुक्रवार की सुबह एसएसपी जयप्रकाश सिंह को चौबिया थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों से बयान लेकर रिपोर्ट पेश की। जिसके आधार पर एसएसपी सिंह ने चैबिया थाने के दरोगा धर्मेंद्र शर्मा, सिपाही कुलदीप और सिपाही सचिन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वायलर वीडियो के संबंध में हुई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये गये एक दरोगा और दो सिपाहियों को पद से निलंबित कर दिया गया। पूछताछ में इनकी भूमिका संदिग्ध लगी है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह यह पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं कि आखिर थाने में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति कहां से आई।

वहीं इस विवाद में स्थानीय लोगों का कहना है कि दो साल पहले चौबिया थाना क्षेत्र के बीना गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद पैदा हो गया था। मामले में बीचबचाव करने पहुंची चौबिया थाने की पुलिस ने उस समय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को जब्त कर लिया था और अपने साथ थाने ले गई थी। लोगों को आशंका है कि ये वही मूर्ति है, जिसे वायलर वीडियो में कथित तौर पर थाने के टॉयलेट में पाया गया है। 

टॅग्स :इटावाउत्तर प्रदेशBaba Saheb
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील