लाइव न्यूज़ :

जांच आयोग ने पेश नहीं होने पर हफ्ते में दूसरी बार परमबीर सिंह पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:44 IST

Open in App

उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत न्यायाधीश की अगुवाई वाले जांच आयोग ने उसके सामने पेश नहीं होने पर बुधवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर 25000 रूपये का जुर्माना लगाया। एक सरकारी वकील ने यह जानकारी दी। आयोग ने कई बार सम्मन जारी किये के बाद भी पेश नहीं होने पर सिंह पर एक सप्ताह में दूसरी बार और अबतक तीसरी बार जुर्माना लगाया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस साल मार्च में तत्कालीन गृह मंत्री एवं राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ सिंह द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए इस आयोग का गठन किया था। आयोग ने 18 अगस्त को सिंह को उसके सामने पेश नहीं होने पर इतनी ही राशि का जुर्माना लगाया था। उससे पहले जून में इन आईपीएस अधिकारी को इसी कारण से 5000 रूपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। इन रकम को मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में जमा किया जाना था । सरकारी वकील के अनुसार वैसे सिंह ने अबतक कोई जुर्माना नहीं भरा है। मार्च में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया और उन्हें महानिदेशक (होमगार्ड) बनाया गया था। उसके बाद परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में दावा किया कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से मुंबई में रेस्तरां एवं बार मालिकों से पैसा लाने के लिए कहते थे। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है। उधर, प्रवर्तन निदेशालय देशमुख के विरूद्ध सिंह द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच कर रहा है । जांच आयोग की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?