लाइव न्यूज़ :

इनेलो को झटका पर झटका, दो और मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: June 25, 2019 20:09 IST

इनेलो के दो विधायक- जुलाना निर्वाचन क्षेत्र के परमिंदर धुल और नूह निर्वाचन क्षेत्र के जाकिर हुसैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। बराला ने संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जजपा) की रोहतक जिला इकाई के प्रमुख धरमपाल मकरोली भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल से यहां विधानसभा में मुलाकात की और अपने इस्तीफे सौंपे।इनेलो जो कुछ महीनों पहले 19 सदस्यों के साथ हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी थी, अब घट कर महज सात विधायकों की पार्टी रह गई।

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और झटका देते हुए पार्टी के दो विधायक मंगलवार को यहां सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

इनेलो के दो विधायक- जुलाना निर्वाचन क्षेत्र के परमिंदर धुल और नूह निर्वाचन क्षेत्र के जाकिर हुसैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। बराला ने संवाददाताओं को बताया कि इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जजपा) की रोहतक जिला इकाई के प्रमुख धरमपाल मकरोली भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए।

इनेलो के इन दो विधायकों ने कहा कि इससे पहले सुबह में उन्होंने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल से यहां विधानसभा में मुलाकात की और अपने इस्तीफे सौंपे। भाजपा में इन दो विधायकों के शामिल हो जाने के साथ ही इनेलो जो कुछ महीनों पहले 19 सदस्यों के साथ हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी थी, अब घट कर महज सात विधायकों की पार्टी रह गई।

पार्टी के 19 सदस्यों में से इसके दो विधायकों की पिछले 10 महीने के दौरान मौत हो गई थी। शेष 17 विधायकों में से चार जजपा में, पांच भाजपा में और एक कांग्रेस में शामिल हो गए। खट्टर और बराला दोनों ने इनेलो विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। बराला ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी जबकि खट्टर ने कहा कि, “भाजपा का परिवार बढ़ रहा है।” 

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील