लाइव न्यूज़ :

पुंछ में एलओसी पर पकड़ा गया घुसपैठिया, इंटरनेशनल बार्डर पर बरामद हुए हथियार व गोला बारूद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 22, 2024 12:06 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्दे सेना के जवानों ने 35 वर्षीय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार कियापुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशभारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

जम्‍मू:  जम्‍मू कश्‍मीर में पुंछ जिले में एलओसी पर एक पाकिस्‍तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया है जबकि जम्‍मू सेक्‍टर में इंटरनेशनल बार्डर पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम बनाते हुए बीएसएफ के जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा कर रहे भारतीय सेना के जवानों ने 35 वर्षीय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए को तड़के सीमा पार से इस तरफ घुसने की कोशिश करते समय जवानों ने रोक लिया और हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार घुसपैठिए से सेना अग्रिम स्थान पर पूछताछ कर रही है ताकि भारत में घुसने के उसके प्रयास के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके। 

इस बीच सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक आतंकवादी की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने अंधेरे की आड़ में बाड़ के पास एक घुसपैठिए की संदिग्ध हरकत देखी लेकिन बीएसएफ कर्मियों ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। 

प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह इलाके की गहन तलाशी ली गई, जिसमें एक एके राइफल, दो मैगजीन, 17 राउंड, दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 20 राउंड बरामद किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार देर रात सीमा पार से इस तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक सशस्त्र आतंकवादी की हरकत को देखते हुए बीएसएफ ने लाइट मशीन गन से कुछ राउंड फायरिंग की। 

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिया हथियार और गोला-बारूद छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह इलाके की तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक पाकिस्तान निर्मित बैग, एक सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया गया।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलJammuआतंकवादीभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील