लाइव न्यूज़ :

इनेलो समर्थक किसानों के साथ करेंगे दिल्ली कूच, चाहे इसके लिए जेल ही क्यों न हो : राठी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 18:01 IST

Open in App

भिवानी, 25 नवंबर इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि अघोषित आपातकाल के चलते किसानों की आवाज दबाई जा रही है।

राठी ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कहा कि इनेलो किसानों के साथ है और पार्टी समर्थक किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों नहीं जाना पड़े।

उल्लेखनीय है कि राठी बुधवार को भिवानी पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि आज अघोषित आपातकाल है, जिसके तहत किसानों की आवाज दबाई जा रही है।

उन्होंने किसान नेताओं की गिरफ्तारी को गलत बताया और साथ ही तीनों कृषि कानूनों को किसान और समाज विरोधी कऱार दिया।

राठी ने पानीपत में भाजपा नेता की आत्महत्या मामले में वहां की पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) दोषी है तो फिर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के साथ गृह मंत्री व मुख्यमंत्री भी दोषी हैं।

उन्होंने कहा कि कार्रवाई करनी है तो एसपी के खिलाफ नहीं, बल्कि उन शराब माफियाओं के खिलाफ करनी चाहिए, जो नकली शराब बेच कर सैंकड़ों लोग की जान ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए