लाइव न्यूज़ :

Indore Seat Lok Sabha Elections 2024: पहले वोट फिर पोहा-जलेबी, इंदौर में 3000 लोगों की बल्ले-बल्ले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2024 16:01 IST

Indore Seat Lok Sabha Elections 2024: गुंजन शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे से 09:30 बजे के बीच मतदान करने वाले करीब 3,000 लोगों को इस चाट-चौपाटी पर मुफ्त पोहा और जलेबी परोसी गई।

Open in App
ठळक मुद्देचाट-चौपाटी के पांच प्रतिष्ठानों के जरिये मुफ्त नाश्ता परोसा गया। युवाओं को पोहा-जलेबी के साथ आइसक्रीम भी निःशुल्क परोसी गई।केंद्र में वोट डाला और इसमें मदद के लिए वह उनके साथ गई थीं।

Indore Seat Lok Sabha Elections 2024:इंदौर लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को सुबह जल्दी जागकर मतदान करने वाले करीब 3,000 लोगों को एक मशहूर चाट-चौपाटी में पोहा-जलेबी का मुफ्त नाश्ता परोसा गया। इस चाट-चौपाटी के दुकानदारों ने मतदान को बढ़ावा देने के लिए यह "लजीज" पहल की। चाट-चौपाटी "56 दुकान" के व्यापारी संघ के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बताया कि सुबह सात बजे से 09:30 बजे के बीच मतदान करने वाले करीब 3,000 लोगों को इस चाट-चौपाटी पर मुफ्त पोहा और जलेबी परोसी गई।

उन्होंने बताया कि इन मतदाताओं को चाट-चौपाटी के पांच प्रतिष्ठानों के जरिये मुफ्त नाश्ता परोसा गया। शर्मा ने कहा,‘‘लोगों की भीड़ इतनी थी कि उन्हें नाश्ता परोसने में करीब पांच क्विंटल पोहा खप गया।’‘ उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और अपने जीवन में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को पोहा-जलेबी के साथ आइसक्रीम भी निःशुल्क परोसी गई।

इंदौर की गुरदीप कौर वासु (32) बोल, सुन और देख नहीं सकतीं, लेकिन सोमवार को लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद उनके चेहरे पर उमड़ी खुशी साफ पढ़ी जा सकती थी। इंदौर के 25.27 लाख मतदाताओं में गुरदीप सबसे अनूठी हैं। वह शारीरिक चुनौतियों को परास्त करके अपने जीवन में दूसरी बार मतदान केंद्र पर पहुंचीं।

गुरदीप की मां मनजीत कौर वासु ने बताया कि उनकी बेटी ने वैशाली नगर के एक मतदान केंद्र में वोट डाला और इसमें मदद के लिए वह उनके साथ गई थीं। उन्होंने बताया, ‘‘गुरदीप सोमवार सुबह से बहुत खुश थी कि उसे वोट डालने जाना है। मतदान के बाद उसकी खुशी दूनी हो गई।’’

मनजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी ने नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने जीवन में पहली बार मतदान किया था। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में गुरदीप का नाम पिछले साल ही दर्ज कराया गया था। गुरदीप पिछले साल मई में तब भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 10वीं की परीक्षा स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की थी।

अधिकारियों के मुताबिक, यह मंडल के इतिहास का पहला मामला था, जब बोल, सुन और देख नहीं पाने वाले किसी उम्मीदवार ने हाईस्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण की। अधिकारियों ने बताया कि गुरदीप की विशेष स्थिति को देखते हुए उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमों के मुताबिक परीक्षा के दौरान सांकेतिक भाषा का जानकार सहायक लेखक मुहैया कराया गया था।

टॅग्स :इंदौरलोकसभा चुनाव 2024मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील