लाइव न्यूज़ :

एक माह से वेतन नहीं, लगातार लंबी ड्यूटी, बिना कारण तबादला?, इंदौर में पुलिस आरक्षक ने थाने के भीतर किया आत्महत्या का प्रयास

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 23, 2025 13:49 IST

Indore: परिजनों का कहना है कि संतोष दो छोटे बच्चों के पिता हैं और लंबे समय से घर के खर्च पूरे करने में बेहद परेशान चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक संकट और मानसिक दबाव की वजह से ही दर्दनाक कदम उठाया।वरिष्ठ पुलिस अफसर थाने पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।आरक्षक के इलाज व परिवार की मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Indore:  इंदौर के कनाडिया थाने में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस आरक्षक संतोष चौहान (35) निवासी विजय नगर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। थाने के भीतर अचानक बिगड़ी उनकी हालत देखकर सहकर्मी तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, आरक्षक की स्थिति गंभीर है। आरक्षक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति पिछले एक माह से वेतन न मिलने और एमआईजी थाने से कनाडिया थाने में किए गए बिना कारण तबादले को लेकर काफी तनाव में थे। आर्थिक संकट और मानसिक दबाव की वजह से ही उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।

परिजनों का कहना है कि संतोष दो छोटे बच्चों के पिता हैं और लंबे समय से घर के खर्च पूरे करने में बेहद परेशान चल रहे थे। वहीं उनके साथियों ने भी पुष्टि की कि संतोष तनावग्रस्त रहते थे और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते चिंतित दिखाई देते थे। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अफसर थाने पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस विभाग ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और आश्वासन दिया है कि आरक्षक के इलाज व परिवार की मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। यह हादसा एक बार फिर पुलिस व्यवस्था में कार्यरत जवानों के सामने आने वाले भारी तनाव और दिक्कतों की ओर इशारा करता है। लगातार लंबी ड्यूटी, समय पर वेतन न मिलना और अनचाहे तबादले जैसी समस्याएं जवानों के लिए गंभीर मानसिक दबाव का कारण बन रही हैं, जिन पर अब ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

टॅग्स :Policeमध्य प्रदेशइंदौरIndore
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार