लाइव न्यूज़ :

इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में युवक ने पेड़ पर चढ़कर लगाई फांसी, पहचान नहीं हो पाई

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 3, 2023 19:10 IST

महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय (MGMMC) भारत के मध्य प्रदेश के इन्दौर नगर में स्थित एक चिकित्सा महाविद्यालय है। यह आगरा-मुम्बई राजमार्ग के किनारे स्थित है। युवक ने 50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाई थी जिसके कारण शव उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आई एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में युवक ने लगाई फांसीशव को क्रेन मशीन के माध्यम से नीचे उतारा गया

इंदौरःइंदौर के महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कॉलेज परिसर में लगे पड़े से एक अज्ञात युवक ने अपनी शर्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम की क्रेन की मदद से शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

संयोगितागंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  शुक्रवार दोपहर 11 बजे के आसपास सूचना मिली कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के परिसर में लगे पेड़ पर एक युवक का शव फांसी पर झूल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम से क्रेन बुलाकर  30 फीट ऊंचे पेड़ से शव को नीचे उतारा और एम वाय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।  पुलिस ने बताया कि युवक ने फांसी लगाने के लिए अपनी शर्ट का इस्तेमाल किया।पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है। मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

बता दें कि महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय (MGMMC) भारत के मध्य प्रदेश के इन्दौर नगर में स्थित एक चिकित्सा महाविद्यालय है। यह आगरा-मुम्बई राजमार्ग के किनारे स्थित है। युवक ने  50 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाई थी जिसके कारण शव उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवक के शव को क्रेन मशीन के माध्यम से नीचे उतारते समय बीआरटीएस रोड पर  भीड़ लग गई।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरMedical CollegeMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब