लाइव न्यूज़ :

इंदौर बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, रेप के किसी भी आरोपी का नहीं लडेंगे केस

By भारती द्विवेदी | Updated: April 21, 2018 16:26 IST

शव की ऐसी हालत थी कि उसे समेटकर ले जाते हुए पुलिसकर्मी भी रो पड़े।

Open in App

नई दिल्ली. 21 अप्रैल: इंदौर में आठ महीने की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या की गई है।  इंदौर बार एसोसिएशन ने रेप की इस दर्दनाक घटना को देखते हुए एक फैसला लिया है। बार एसोसिएशन ने ये फैसला किया है कि वो रेप के किसी भी आरोपी के केस नहीं लडेंगे। शनिवार को इंदौर के राजबाड़ा इलाके में एक आठ महीने की मासूम बच्ची का शव मिला था। शव की ऐसी हालत थी कि उसे समेटकर ले जाते हुए पुलिसकर्मी भी रो पड़े। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। शव को बरामद करके जांच शुरू कर दी गई है।

घटना गुरुवार रात इंदौर के ऐतिहासिक रजवाड़ा इलाके की है। यहां स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में एक बच्ची की लाश औंधे मुंह पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर प्राथमिक जांच शुरू दी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। पुलिस उसे सफेद बंडल में समेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। यह करते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी रो पड़े।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के पैरेंट्स रजवाड़ा इलाके में गुब्बारे बेचते हैं।  शुक्रवार रात को बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। आरोपी युवक ने बच्ची को किडनैप करके पचास मीटर दूर बेसमेंट में ले गया। आठ महीने की मासूम के साथ हैवानियत करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने पीटीआई को बताया, 'बच्ची के प्राइवेट पार्ट और सिर में चोट के निशान मिले हैं।'

पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को धर दबोचा है और मामले में कथित संवेदनहीनता एवं लापरवाही बरतने के चलते सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने आज बताया कि मामले में देर रात नवीन गाडगे (25) को पकड़ लिया गया। यह शख्स बच्ची का दूर का रिश्तेदार है।

टॅग्स :इंदौररेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो