लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया के फैसले से भारत को झटका, खाने के तेल 3 से 5 रुपए प्रति लीटर होंगे महंगे, पाम ऑयल के आयात पर लगे बैन से बढ़ेगी तेल की कीमते

By आजाद खान | Updated: April 24, 2022 07:51 IST

भारत इंडोनेशिया से करीब 40 लाख टन पाम ऑयल का आयात करता है जो अब इंडोनेशियाई सरकार के निर्यात के प्रतिबंध नहीं मिलने वाला है। इससे खाने के तेलों की कीमतों मे भारी उछाल आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले दिनों में पाम ऑयल यानी खाने के तेलों की कीमत में इजाफा हो सकता है।पाम ऑयल के दाम 3 से 5 रुपए प्रति किलो बढ़ सकते हैं।यह दाम इंडोनेशियाई सरकार के पाम ऑयल के निर्यात के प्रतिबंध से बढ़ने वाले हैं।

नई दिल्ली: भारत में पहले ही मंहगाई बढ़ती जा रही है, ऐसे में अब खाने के तेल (Cooking Oil) के भी दाम और बढ़ने की खबर सामने आ रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते सूरजमुखी का तेल (Sunflower Oil) की सप्लाई पहले से ही बंद है, ऐसे में अब पाम ऑयल यानी खाने के तेलों (Edible Oil) के भी दाम बढ़ने वाले हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में खाने के तेलों के कीमत में 3-5 रुपए तक बढ़ सकते है। यह ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इंडोनेशियाई सरकार ने पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दी है। इस बैन से भारत पर सीधा असर पड़ेगा। 

क्या है यह पूरा खबर

इंडोनेशियाई सरकार 28 अप्रैल 2022 से पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है जिससे भारत के बाजारों में इसका असर देखने को मिलेगा। भारतीय बाजारों में खाने का तेल जिस कीमत में पहले मिल रहा था, अब लोगों को 3 से 5 रुपए तक ज्यादा खर्च करने पड़ेगे। हालांकि इस प्रतिबंध में अभी चार दिन बाकि है, लेकिन भारतीय बाजारों में अभी से हलचल दिखाई मिलने लगी है। घरेलू बाजार में सरसों के तेल (Mustard Oil) के दाम जहां आसमान छू रहे है, ऐसे में पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध से भी तेल के बाजार में अस्थिरता दिखाई मिलेगी। आपको बता दें कि पिछले एक साल के अंदर ज्यादातर खाद्य तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। ऐसे में बाजार में इसकी कीमते 20 से 25 फीसद बढ़ी है। खुदरा बाजारों में जहां सूरजमुखी, सरसों और मूंगफली का तेल 185-190 रुपए प्रति किलो के भाव पर मिल रही है, वहीं दिल्ली में पाम ऑयल की खुदरा कीमत 155 रुपए प्रति किलो के आसपास है। 

इस प्रतिबंध से कैसे भारत पर पड़ेगा असर

आपको बता दें कि इंडोनेशिया पाम ऑयल का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। यह सालाना 48 मिलियन टन (एमटी) पाम ऑयल का उत्पादन करता है जिसमें से 17 मिलियन टन इंडोनेशिया में ही इस्तेमाल किया जाता है और बाकी बचे हुए 31 फीसदी को निर्यात किया जाता है। ऐसे में भारत इंडोनेशिया से करीब 40 लाख टन पाम ऑयल का आयात करता है। अज जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को यह एलान किया कि वे आने वाले दिनों में पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने जा रहे है, ऐसे में कीमते बढ़ने की बात सामने आ रही है।  

टॅग्स :भारतमुद्रास्फीतिइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा