लाइव न्यूज़ :

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जल थल और वायु में सेना के जवानों ने किया योग, जमा देने वाली ठंड भी नहीं बनी बाधा

By भारती द्विवेदी | Updated: June 21, 2018 10:45 IST

भारत ने यूनेस्को के सामने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। साल 2015 में पहली बार योग दिवस मनाया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज पूरी दुनिया योग कर रही है। सुबह से ही लोग योग दिवस के आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में हमारे देश के जवानों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार किया है। वहीं रोहतांग दर्रे के पास भी आईटीबीपी के जवानों 13200 हजार फीट की ऊंचाई पर योग करते नजर आ रहे हैं।  

इसके अलावा भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाजों शक्ति और कामोर्त, जो कि फिलहाल में पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण पूर्व एशिया में तैनात है। वहां भी जवान योग का अभ्यास करते दिख रहे हैं।

अरुणचाल प्रदेश के लोहितपुर के दिगरू नदी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने पानी के अंदर खड़े होकर योग किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के वन अनुसंधान केंद्र के मैदान पर योगाभ्यास किया। उ न्होंने लगभग 50 हजार लोगों के साथ योग किया है। बता दें कि भारत ने यूनेस्को के सामने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों ने 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को रूप में मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। जिसके बाद साल 2015 में पहली बार योग दिवस मनाया गया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसआईटीबीपीभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत