लाइव न्यूज़ :

भारत-डच सहयोग: राजा-रानी की मौजूदगी में हुआ जल परियोजना के दूसरे चरण का आरंभ

By भाषा | Updated: October 15, 2019 05:49 IST

नीदरलैंड के राजा का 2013 में राजकाज की बागडोर संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है। उन्होंने इस परियोजना को ‘‘शानदार’’ और ‘‘बड़ा सहयोग’’ बताया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बारापुला नाले के गंदे पानी के यमुना नदी में गिरने से पहले उसका उपचार करने से संबंधित भारत-डच परियोजना का दूसरा चरण सोमवार को नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की मौजूदगी में शुरू किया गया। रविवार रात को नयी दिल्ली पहुंचे शाही दंपत्ति ने दोपहर में जल शोधन प्रयोगशाला का दौरा किया और परियोजना पर काम कर रहे कुछ शोधार्थियों से बातचीत भी की।

दिल्ली में बारापुला नाले के गंदे पानी के यमुना नदी में गिरने से पहले उसका उपचार करने से संबंधित भारत-डच परियोजना का दूसरा चरण सोमवार को नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा की मौजूदगी में शुरू किया गया। रविवार रात को नयी दिल्ली पहुंचे शाही दंपत्ति ने दोपहर में जल शोधन प्रयोगशाला का दौरा किया और परियोजना पर काम कर रहे कुछ शोधार्थियों से बातचीत भी की।

नीदरलैंड के राजा का 2013 में राजकाज की बागडोर संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है। उन्होंने इस परियोजना को ‘‘शानदार’’ और ‘‘बड़ा सहयोग’’ बताया। इस परियोजना को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा नीदरलैंड सरकार के नीदरलैंड्स ऑर्गेनाइजेशन फॉर साइंटिफिक रिसर्च का समर्थन प्राप्त है।

अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी दिल्ली और शहर स्थित ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान (टेरी) इस परियोजना में साझेदार हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘यह परियोजना जैव प्रौद्योगिकी और नीदरलैंड में उसके समकक्ष विभाग के बीच साझेदारी है। आज दूसरे चरण की शुरुआत के दौरान डच शाही दंपति को यहां पाकर हमें खुशी हो रही है।’’

इससे पहले ग्रे रंग का सूट पहने राजा और आकर्षक ड्रेस पहने रानी के प्रयोगशाला पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया तथा हर्षवर्धन ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन और जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव रेनू स्वरूप की मौजूदगी में शाही दंपति की अगवानी की।

वहां से रवाना होने से पहले शाही जोड़े ने परियोजना को लेकर हर्षवर्धन तथा अन्यों की सराहना की। दंपति ने फोटो पत्रकारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा के साथ वार्ता की।

इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। शाही जोड़ा मंत्रियों, अधिकारियों और शीर्ष उद्योगपतियों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ बीती रात यहां पांच दिन के भारत दौरे पर पहुंचा। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री और शाही जोड़े ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर विचार किया। वे मुंबई और कोच्चि की यात्रा भी करेंगे।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण