लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस से बदतमीजी, माफी के बाद मामला रफा-दफा; इंडिगो की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट की घटना

By फहीम ख़ान | Updated: April 6, 2023 07:20 IST

दिल्ली से नागपुर की इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री पर एयर होस्टेस से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। बाद में यात्री ने विवाद के पुलिस तक पहुंचने पर माफी मांग ली।

Open in App
ठळक मुद्देपसंद का खाना न मिलने को लेकर विमान में यात्री का हंगामा।यात्री ने एयर होस्टेस को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए उससे अभद्र व्यवहार किया।विमान के लैंड होने के बाद भी यात्री की तुनकमिजाजी कायम रही, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

नागपुर: अपनी पसंद का खाना न मिलने को लेकर विमान में यात्रा के दौरान ही एक यात्री बौखला गया. उसने विमान में सवार एयर होस्टेस को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए उससे अभद्र व्यवहार किया. ये विवाद अंत में सूचना के तौर पर सोनेगांव पुलिस थाने तक पहुंचा लेकिन बाद में यात्री द्वारा माफी मांग लिए जाने से मामला रफा-दफा हो गया.

बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे दिल्ली से नागपुर के लिए रवाना हुई फ्लाइट 6ई 6601 में उक्त यात्री सवार था. विमान में यात्रियों को निर्धारित भोजन परोसा गया लेकिन उक्त यात्री को भोजन पसंद नहीं आया. उसने अपने पसंदीदा भोजन की मांग की. इस पर केबिन क्रू ने उसे काफी समझाया. सूत्रों के अनुसार यात्री के तेज आवाज में बात करने पर एयर होस्टेस ने उससे कहा कि विमान में अलग से भोजन तैयार करना संभव नहीं है. 

विमान के पायलट ने भी उस यात्री को समझाया. काफी समझाने के बाद भी यात्री का गुस्सा शांत नहीं हुआ. विमान रात करीब 9.30 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. इसके बाद भी उस यात्री की तुनकमिजाजी कायम रही. 

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मामला बढ़ता देख सोनेगांव पुलिस थाने को सूचित किया गया. हालांकि बदले घटनाक्रम के बीच संबंधित यात्री ने महिला कर्मी से माफी मांगी और मामला वहीं पर निपट गया. मामला दर्ज नहीं कराए जाने की वजह से सोनेगांव पुलिस ने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया.

टॅग्स :Indigo AirlinesNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"