लाइव न्यूज़ :

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री के फोन में लग गई अचानक आग, चालक दल के सदस्य ने फिर उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: April 15, 2022 08:27 IST

Open in App

नई दिल्ली: इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली उड़ान के दौरान गुरुवार को एक यात्री के मोबाइल फोन में आग लग गई, लेकिन चालक दल के सदस्यों ने आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से उस पर काबू पा लिया। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी। 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई चोट नहीं आई है। 

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 6E 2037 डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रही थी, तभी चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री के फोन से चिंगारी और धुआं निकलते देखा। उन्होंने बताया कि इसके बाद चालक दल के सदस्य ने आग बुझाने के उपकरण की मदद से आग बुझायी। 

उन्होंने बताया कि विमान गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘‘डिब्रूगढ़ से दिल्ली की उड़ान 6ई 2037 पर एक मोबाइल की बैटरी के असामान्य रूप से गर्म होने की घटना हुई। चालक दल को खतरनाक घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और उन्होंने स्थिति पर जल्दी काबू पा लिया। किसी यात्री या विमान में किसी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।’

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlinesआगमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो