लाइव न्यूज़ :

इंडिगो के उड़ते विमान का इंजन हो गया था बंद , सरकार करेगी घटना की समीक्षा

By भाषा | Updated: January 5, 2019 17:35 IST

भारत में दो निजी एयरलाइनें इंडिगो और गो एयर पीएंडडब्ल्यू के इंजन वाले ए320 एयरबस विमानों का परिचालन करती है। एयर इंडिया और विस्तारा के बेड़में भी ये नए एक गली वाले विमान हैं पर इनके विमानों में सीएफएम इंजन लगे हैं। 

Open in App

इंडिगो के एयरबस ए320 नियो विमान के एक इंजन के उड़ान के दौरान ‘तेज धमाके’ के साथ फेल हो जाने के एक ताजा मामले को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है।

प्रैट एंड व्हिट्नी इंजन वाले विमान में यह हादसा तीन जनवरी को चेन्नई से कोलकाता की उड़ान के दौरान हुआ था। सूत्रों ने बताया कि विमान को आधे रास्ते से ही वापस चेन्नई लौटाया गया और तब से वह विमान परिचालन से बाहर रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक हवा में ही विमान के इंजन में ‘तेज धमाका’ हुआ और उसने काम करना बंद कर दिया। वहीं इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि उसके चालक दल के सदस्यों ने ‘तकनीकी सतर्कता’ बरतते हुए उड़ान को वापस चेन्नई ले जाने का फैसला किया। 

नागर विमानन सचिव आर एन चौबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ के एक सवाल के जवाब में कहा, “मंत्रालय ने (घटना को) गंभीरता से लिया है और हम मंगलवार को इसकी समीक्षा करेंगे।”उनसे पूछा गया था कि क्या मंत्रालय विमान के विनिर्माता एयरबस और अमेरिका की इंजन कंपनी प्रैट एंट व्हिट्नी को सभी तरह की समस्याएं ठीक होने तक विमानों की डिलिवरी रोकने को कहेगा।

एक सूत्र ने बताया कि इंडिगो की तीन जनवरी की चेन्नई-कोलकाता की उड़ान में विमान लगा पीएंडडब्ल्यू के एक इंजन ने धमाके की आवाज के साथ काम करना बंद कर दिया था। उसमें चिनगारी और धुंआ भी निकला था तथा पूरा विमान कांपने लगा था।

भारत में दो निजी एयरलाइनें इंडिगो और गो एयर पीएंडडब्ल्यू के इंजन वाले ए320 एयरबस विमानों का परिचालन करती है। एयर इंडिया और विस्तारा के बेड़में भी ये नए एक गली वाले विमान हैं पर इनके विमानों में सीएफएम इंजन लगे हैं।  

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"