लाइव न्यूज़ :

इंडिगो एयरलाइंस को कर्नाटक के 18 साल के लड़के को देना 1.6 लाख रुपये मुआवजा, जानें क्या है मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2021 13:39 IST

इंडिगो एयलाइंस को एक कोर्ट ने कर्नाटक के युवक को 1.6 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इंडिगो की टिकट बुकिंग में हुई समस्या के कारण दरअसल ये युवक नासा की ट्रिप पर नहीं जा सका था।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के एक उपभोक्ता न्यायालय ने इंडिगो एयरलाइंस को दिया आदेशएयरलाइंस की गलतियों के कारण केविन मार्टिन नाम का युवक अमेरिका में स्थित नासा की ट्रिप पर नहीं जा सकासाल 2019 का है ये मामला, इस साल आया कोर्ट का फैसला

बेंगलुरु: शहर के एक उपभोक्ता न्यायालय ने इंडिगो एयरलाइंस को एक किशोर को 1.6 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया है। टिकट बुकिंग को लेकर कुछ समस्या के कारण दरअसल ये किशोर अमेरिका में नासा के ट्रिप पर नहीं जा सका था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ये मामला 2019 का है। मुन्नेकोलाला के रहने वाले केविन मार्टिन 19 अगस्त, 2019 को दिल्ली की फ्लाइट लेने के लिए सुबह 6.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। हालांकि कंफर्म टिकट होने के बावजूद इंडिगो के कर्मचारियों ने 18 वर्षीय केविड को फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया।

केविन मार्टिन से ये कहा गया कि फ्लाइट पहले से ही भरी हुई है। मार्टिन कर्नाटक में 2019 के जेईई टॉपर रहे हैं। उन्हें आईआआईटी गुवाहाजी से टेक्नोथलॉन जीतने के बाद नासा ट्रिप का ऑफर मिला था। उन्हें दिल्ली से दूसरी फ्लाइट लेनी थी।

बहरहाल, फ्लाइट मिस होने के बाद मार्टिन ने इस नुकसान के लिए कंज्यूमर कोर्ट का दिसंबर-2019 दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 3 अप्रैल, 2021 को अपने फैसले में कहा कि इंडिगो को मुआवजे के तौर पर मार्टिन को 1 लाख रुपये और हुई मानसिक परेशानी के लिए 50 हजार रुपये देने होंगे। साथ ही एयरलाइन को 10 हजार रुपये मुकदमें हुए खर्च और 8605 रुपये टिकट के रिफंड और उसके ब्याज के तौर पर देने होंगे।

टॅग्स :इंडिगोनासाकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित