लाइव न्यूज़ :

तीन अफ्रीकी देशों की छह दिवसीय यात्रा से लौटे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कहा- नए स्तर पर पहुँचे हैं आपसी संबंध

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2018 09:18 IST

Open in App

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंगलवार (छह नवंबर) को कहा कि उनकी तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा 'बहुत ही लाभकारी' रही. यह नए क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने की कोशिश करके और मौजूदा संबंधों को मजबूत करके भारत और अफ्रीका के संबंधों को अगले स्तर पर लाई है.

बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी की छह दिवसीय यात्रा करके नायडू मंगलवार सुबह भारत पहुंचे. नायडू ने संवाददाताओं से कहा, ''इस सरकार के पिछले साढे़ चार साल में अफ्रीका की 29 यात्राएं की गई हैं. इनमें राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री स्तर की यात्रा शामिल हैं. यह वास्तव में अभूतपूर्व है.''

नायडू ने कहा, ''सरकार अफ्रीका के साथ संबंधों को अधिक प्राथमिकता देती है, आप इस बात से वाकिफ हैं. वास्तव में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अफ्रीका के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए 10 मार्गदर्शक सिद्धांत निर्धारित किए थे. मेरी तीन देशों की यात्रा इसी के संदर्भ में थी.'' उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा 'बेहद लाभकारी' रही.

उप-राष्ट्रपति ने कहा कि काफी लंबे अंतराल के बाद इन तीन देशों में शीर्ष नेतृत्व की यह पहली यात्रा है. वास्तव में, 21 साल बाद किसी शीर्ष नेता ने जिम्बाब्वे की यात्रा की है. जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने इसकी सराहना की.

नायडू ने कहा कि इन देशों के शीर्ष नेतृत्व ने गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया. बोत्सवाना के राष्ट्रपति हवाई अड्डे पर मुझसे मिलने के लिए मोजाम्बिक की अपनी यात्रा से वापस आए. जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने मेरे साथ एक घंटे से अधिक का समय बिताया और हमने साझा हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. मलावी के राष्ट्रपति ने खुद मेरी मेजबानी की और मेरे सम्मान में शाकाहारी मध्याह्न-भोजन (लंच) आयोजित किया. 

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील