लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन को जवाब, UK के नागरिकों को अब भारत आने पर क्वारंटीन में रहना होगा 10 दिन

By विनीत कुमार | Updated: October 1, 2021 22:17 IST

ब्रिटेन के रवैये पर भारत ने भी कड़ा रूख अख्तियार करते हुए यूके जैसे नियम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत अब ब्रिटेन के नागरिकों को भी भारत आने पर 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत आने वाले ब्रिटेन के नागरिकों के लिए सरकार ने नियम कड़े किए, 4 अक्टूबर से लागू।नये नियम के तहत अब ब्रिटेन से आने वाले लोगों को 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा, ये अनिवार्य है।वैक्सीन ले चुके लोगोंं के लिए भी है ये नियम, आठवें दिन कराना होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

नई दिल्ली: 4 अक्टूबर से भारत आने वाले हर ब्रिटिश नागरिक को अब 10 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। वैक्सीन लेकर भारत पहुंचे ब्रिटिश नागरिकों पर भी ये नियम लागू होगा। 

सूत्रों के अनुसार हाल में ब्रिटेन की ओर से कुछ ऐसे ही नियम भारतीय नागरिकों के लिए लागू किए जाने के बाद भारत सरकार की ओर से ये ताजा दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

ब्रिटेन से भारत आने वाले लोगों के लिए कुछ और शर्ते भी लागू की गई है। इसके अनुसार ब्रिटेन से रवाना होने से 72 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लेकर आना जरूरी होगा। भारत पहुंचने पर भी उसका टेस्ट आठ दिनों बाद किया जाएगा।

ब्रिटेन ने भी रखे हैं ऐसे शर्त

ब्रिटेन की सरकार ने भी भारत से जाने वाले नागरिकों के लिए ऐसी शर्तें रखी हैं। भारत ने इस पर नाराजगी भी जताई थी। भारत सरका ने कहा था कि कोविशील्ड टीका लगवाने वालों के लिए 10 दिन के क्वारंटीन का ब्रिटेन का नियम भेदभावपूर्ण है।   दरअसल, ब्रिटेन पहले कोविशील्ड को मान्यता नहीं दे रहा था। बाद में भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ब्रिटेन ने बुधवार को अपने नए दिशानिर्देश में संशोधन किया जिसमें इसने एस्ट्राजेनेका के भारत निर्मित संस्करण को अंतरराष्ट्रीय यात्रा परामर्श में शामिल किया गया।

साथ ही ब्रिटेन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि कोविशील्ड की दोनों खुराक लगवा चुके भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन में अब भी दस दिनों के पृथक-वास में रहना होगा और कहा कि टीके को शामिल किए जाने से भी बहुत फर्क नहीं पड़ता है।

भारत ने  ब्रिटेन के नए यात्रा नियमों को लेकर इसी मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी और चेतावनी दी थी कि अगर ब्रिटेन ने इसकी चिंताओं का समाधान नहीं किया तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनभारतकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ