लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से निपटने में भारत की रणनीति विकेंद्रित, लेकिन एकीकृत तंत्र रही : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कोविड-19 से निपटने की भारत की रणनीति विकेंद्रित लेकिन एकीकृत तंत्र रही, जिसके तहत सभी के लिए सार्वभौमिक, सुलभ, न्यायसंगत और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को यह बात कही।

ब्रिक्स (ब्राजील,रूस,भारत,चीन,दक्षिण अफ्रीका) देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 से निपटने में भारत का दृष्टिकोण पूर्वनिर्धारित, सक्रिय और श्रेणीबद्ध था।

उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर शुरुआती दौर में ही यात्रियों की जांच एवं पृथक-वास शुरू किया गया और लॉकडाउन लागू करना एवं निषिद्ध जोन बनाकर अपने अस्पतालों एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने जैसे प्रभावी कदम उठाए गए। ‘‘साथ ही चरणबद्ध, सर्तकतापूर्ण और जिम्मेवार तरीके से अर्थव्यवस्था को दोबारा खोला गया।’’

हर्षवर्धन ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार ने इस अभियान को पूर्ण निगरानी एवं मूल्याकंन के साथ चलाया और दूसरी तरफ संकट से निपटने के लिए राज्य सरकारों को भी पूरा सहयोग प्रदान किया। राज्य सरकारों ने भी महामारी से निपटने की अपनी विभिन्न रणनीतियों को अपनाया।

उन्होंने कहा, '' कोविड-19 से निपटने के पीछे हमारा विकेंद्रित लेकिन एकीकृत तंत्र रहा, जिसके तहत सभी के लिए सार्वभौमिक, सुलभ, न्यायसंगत और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना सुनिश्चित किया गया।''

हर्षवर्धन ने कहा कि देश की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को व्यवस्थित किया है।

उन्होंने कहा, '' महामारी प्रबंधन में हमने कई तकनीकी नवाचारों का भी उपयोग किया। आरोग्य सेतु एवं 'इतिहास' जैसे ऐप, संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का तत्काल पता लगाने और निगरानी में काफी मददगार साबित हुए।''

हर्षवर्धन के अनुसार, साथ ही अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल के तौर पर आईगॉट पोर्टल (एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण) भी लॉन्च किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील