लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के साथ एक बार फिर बातचीत शुरू कर सकता है भारत, ये हैं साफ संकेत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 11, 2018 19:22 IST

भारत खुले तौर पर कहता रहा है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते लेकिन...

Open in App

आने वाले दिनों में पाकिस्तान के प्रति भारत के स्टैंड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत की ओर से रिश्तों में नरमी की संभावनाएं के साफ संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि हमने कहा था कि आतंक और बातचीत एकसाथ नहीं चल सकते लेकिन आतंकवाद को खत्म करने के लिए बातचीत तो चल सकती है। रवीश कुमार ने भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की मुलाकात की बात भी कबूल की है।

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने पाकिस्तानी समकक्ष नसीर खान जुंजुआ से बीते 26 दिसंबर को थाइलैंड में मुलाकात की थी। हालांकि इस मुलाकात के बाद भारत ने कोई बयान जारी नहीं किया था लेकिन गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मुलाकात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंक के खात्मे और शांति बहाली की संभावनाओं पर बात करने के लिए यह मुलाकात हुई थी।

दोनों देशों के एनएसए की मुलाकात से एक दिन पहले 25 दिसंबर को पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के परिवार को मिलने की अनुमति दी थी। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ बदसलूकी की। पत्रकारों ने जब सवाल पूछा कि क्या एनएसए की मुलाकात में इस बदसलूकी का मुद्दा भी उठाया गया है। इस पर रवीश कुमार ने कहा कि बातचीत की तारीख और मुद्दे पहले से तय थे। जाधव के परिवार के साथ हुआ दुर्व्यवहार उसी वक्त की घटना थी। इसलिए उस पर कोई बातचीत नहीं की गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कई माध्यमों के जरिए पाकिस्तान के साथ आतंकवाद पर बातचीत जारी है। उन्होंने दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत का उदाहरण दिया। एनएसए स्तर की मुलाकात भी उसी की एक पहल माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम पूरे क्षेत्र में आतंक का खात्मा करना चाहते हैं। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए