लाइव न्यूज़ :

भारत की शेफ ने लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक खाना पकाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 20:32 IST

मध्यप्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाली विवाहिता ने बताया कि उन्होंने इसी शहर के एक होटल में तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक करीब 1,600 किलोग्राम खाना पकाया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज के सामने कीर्तिमान का दावा पेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे39 वर्षीय शेफ ने सबसे लम्बे समय तक खाना पकाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज में अपना नाम दर्ज कराया है। लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत)" के रूप में मान्यता देते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया है।

भारत की 39 वर्षीय शेफ ने सबसे लम्बे समय तक खाना पकाने का विश्व कीर्तिमान कायम करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज में अपना नाम दर्ज कराया है। विश्व रिकार्ड बनाने वाली लता टंडन ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने उनके इस कारनामे को "लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत)" के रूप में मान्यता देते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया है।

मध्यप्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाली विवाहिता ने बताया कि उन्होंने इसी शहर के एक होटल में तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक करीब 1,600 किलोग्राम खाना पकाया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज के सामने कीर्तिमान का दावा पेश किया था।

इस दौरान उन्होंने गैस के चूल्हे पर आठ बर्नरों का इस्तेमाल किया और चावल के अलग-अलग पकवान, छोले, राजमा, कई तरह की दालें, कढ़ी, वड़ा पाव, सैंडविच, हलवा और खीर समेत कोई 30 व्यंजन पकाये।

उन्होंने बताया कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिये उनका पकाया खाना करीब 20,000 लोगों को खिलाया गया, जिसमें अनाथालय में रहने वाले बच्चे, दिव्यांग लड़के-लड़कियां और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा, "भारत का पारंपरिक खाना हर मामले में बेहतरीन है। मैं इस खाने के स्वाद को दुनिया भर में पहुंचाना चाहती हूं।"

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए