लाइव न्यूज़ :

यही है भारत का नंबर 1 पुलिस स्टेशन, जानिए क्या है इसमें खास

By धीरज पाल | Updated: January 7, 2018 14:58 IST

यूपी के लखनऊ का एक पुलिस स्टेशन तीसरे नंबर पर है।

Open in App

देश के शीर्ष दस पुलिस स्टेशनों का चयन कर लिया गया है। इसमें देश के सभी हिस्सों से एक-एक पुलिस स्टेशन चुने गए हैं। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के पुलिस विभाग के मुखिया के सबसे अच्छे परफॉर्म के करने वाले थानों के नाम मांगे थे। जिसमें कोयंबटूर का आरएस पुरम थाना सबसे नंबर 1 पर रहा। इस मौके पर तिमलनाडु के डीजी टीके राजेंद्रन और पुसिल इंस्पेक्टर टी जोथी ने  गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नंबर 1 की ट्राफी ली।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के टेकनपुर में चल रही अखिल भारतीय आईजी, डीआईजी व बीएसएफ एकेडमी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप टेन पुलिस अधि‌कारियों का सम्मान भी सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद राजनाथ सिंह ने कहा कि इसका मकसद पुलिसिंग की गुणवत्ता को सुधारना और उसे सिटिजन फ्रेंडली बनाना है।

इस मौके पर सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि यह तिमलनाडु के लिए गर्व की बात है। हम कोयंबटूर शहर के सभी उप-डिवीजनों में कई पुलिस स्टेशन बनाने की योजना बना रहे हैं। असके अलावा हम शहर के कई पुलिस स्टेशनों को भी अपग्रेड किया जाएगा। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, देश के शीर्ष दस पुलिस अधिकारी टेकनपुर में चल रही डीजी कॉन्फ्रेंस में आ चुके हैं। ‌वे यहां देश की सुरक्षा को और सजग बनाने के लिए पूरी योजना को देख रहे हैं। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

लखनऊ का पुलिस स्टेशन तीसरे नंबर पर

इसके अलावा हैदराबाद का पंजागुट्टा थाना दूसरे रैंक पर और लखनऊ का गुडंबा थाना तीसरे नंबर पर है। मीडिया से बातचीत करते हुए लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार ने कहा गुंडबा स्टेशन पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत और सीटिजन-फ्रैंडली है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन 80% शहरी और 20% ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करता है। हम हर शनिवार शिकायत का दिन रखते हैं। जिसमें लोग बिजली से लेकर पेयजल जैसी समस्याओं के बारे में शिकायत लेकर आते हैं।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित दो महीने पहले एक समीति ने आर एस पुरम पुलिस स्टेशन का दौरा करके निरीक्षण किया था इस दौरान समीति ने पुलिस स्टेशन की संपत्ति का संरक्षण, साफ-सफाई और बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्थाओं का जयाजा लिया था।   

टॅग्स :इंडियातमिलनाडुउत्तर प्रदेशराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर